Image Slider

गाजियाबाद। शहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू पंचवटी कॉलोनी में व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए एक संदेश को लेकर विवाद हो गया। शंकर डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर तीन लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


न्यू पंचवटी निवासी पीड़ित चरणजीत सिंह ने बताया कि 3 अक्तूबर 2026 की शाम करीब 8:15 बजे वह शंकर डेयरी से दूध लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गगन मारवा, चरणजीत सिंह और नीतू (पत्नी गगन मारवा) ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में आए एक मैसेज को लेकर उनके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी गगन मारवा, चरणजीत सिंह और नीतू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आदित्य भदौरिया को सौंपी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी पक्ष के खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||