Image Slider

Last Updated:

Apoorva Mukhija : सोशल मीडिया की ‘द रिबेल किड’ अपूर्वा मुखिजा ने भारत छोड़ने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है. कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने अपनी नई लोकेशन को लेकर भी खुलासा किया है. इसके साथ उन्होंने भारत छोड़ने के पीछे का कारण भी बताया है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया की दुनिया में ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा ने भारत छोड़ दिया है. कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह अब भारत में नहीं रहती हैं. इसके बाद उनके फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर अपूर्वा ने देश छोड़कर कहां का रुख किया है. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

अपूर्वा मुखिजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस राज से पर्दा उठाया है. अपूर्वा ने बताया कि वह न्यूयॉर्क शिफ्ट हो चुकी हैं. इस पॉडकास्ट को उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘तो… अब मैं भारत में नहीं रहती.’ फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

‘अनट्रिगर्ड बाए अमीनजैज ‘ के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग के वक्त वह न्यूयॉर्क जाने की तैयारी कर रही थीं और दो दिन बाद वहां शिफ्ट होने वाली थीं. उनका कहना था कि एपिसोड रिलीज होने तक वह न्यूयॉर्क पहुंच चुकी होंगी. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब उनसे पूछा गया कि आखिर न्यूयॉर्क जाने की खास वजह क्या थी, तो अपूर्वा ने बताया कि वह काफी जर्नी कर चुकी हैं. लेकिन जब वह पहली बार न्यूयॉर्क पहुंचीं तो उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि वह इसी शहर में रहना चाहती हैं. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क की रफ्तार बहुत तेज है, लोग बेहतरीन तरीके से ड्रेस-अप होते हैं, वहां का खाना शानदार है और उन्हें शहर का आर्किटेक्चर बहुत पसंद है. अपूर्वा ने यह भी जोड़ा कि उन्होंने अपनी लगभग हर पसंदीदा वेब सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा है, जिससे उनका इस शहर के प्रति खास लगाव था. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

अपूर्वा ने बताया कि न्यूयॉर्क में रहने की इच्छा इतनी मजबूत थी कि उन्होंने कॉलेज के लिए केवल एक ही आवेदन किया था. उनका कहना था कि अगर वहां एडमिशन मिल गया तो वह न्यूयॉर्क चली जाएंगी. अब वह अपने इस फैसले पर इम्प्लीमेंट कर चुकी हैं. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

आपको बता दें कि अपूर्वा का यह कदम अचानक नहीं है. जून 2025 में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हायर स्टडीज के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रही हैं. उस समय उन्होंने कहा था कि वह फैशन या मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री करने पर विचार कर रही थीं और इसके लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम भी दे चुकी थीं. उन्होंने यह भी कहा था कि मुंबई में चीजें उनके लिए बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई चुनौतियां चाहिए थीं. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

अपूर्वा का यह ऐलान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. कई फैंस ने उन्हें न्यूयॉर्क में सेटल होने के लिए बधाई दी, वहीं कुछ ने इस फैसले की आलोचना भी की. लेकिन अपूर्वा ने पहले भी कई बार अपनी बोल्ड और बेबाकी के लिए सुर्खियां बटोरी हैं और इस बार भी वह अपनी बात पर कायम हैं. फोटो साभार-@the.rebel.kid/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||