Last Updated:
India vs Sri Lanka, 1st Test Day-5 Live cricket score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन चल रहा है. चौथे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 4 विकेट गंवा द…और पढ़ें
भारत बनाम श्रीलंका, गॉल टेस्ट 5वां दिन
India vs Sri Lanka Live cricket score: नमस्ते न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का 5वां दिन जारी है. खेल के चौथे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका की टीम ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट गंवा दिए थे, जबकि रन सिर्फ 84 बने. अंतिम दिन के खेल में श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा (25) और धनंजय डि सिल्वा (31) पारी को आगे बढ़ाएंगे. वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए अंतिम दिन 6 विकेट की जरूरत है. चौथे दिन के खेल में ही भारत अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमटी थी. भारत को पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिली थी, जिससे कुल लीड 371 रनों की हुई. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. उसने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेजबान श्रीलंका 284 रन पर सिमट गई थी.
IND vs SL, 1st Test Day-5 Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज अंतिम है. दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 9.45 बजे से शुरू होगी. उससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर वार्म अप के लिए आ चुके हैं.
IND vs SL, 1st Test Day-5 Live Score: भारत ने दूसरी पारी में बनाए थे 193 रन
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे. दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए थे.
IND vs SL, 1st Test Day-5 Live Score: कैसा रहेगा आज गॉल में मौसम
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के 5वें दिन का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. आसमान में धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि मैच का रिजल्ट निकलेगा. इससे पहले बुधवार को बारिश का अंदेशा जताया गया था.
IND vs SL, 1st Test Day-5 Live Score: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज 5वां दिन
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज 5वां दिन है. अंतिम दिन के खेल में टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है. वहीं, श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 373 रनों का टारगेट मिला, जिसके जवाब में उसने 84 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा और धनंजय डि सिल्वा 5वें दिन पारी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



