Image Slider

यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई. रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय दारोगा आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया. आकाश यादव जौनपुर जिले के रहने वाले थे. 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मियों की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

बारिश-बाढ़ से प्रयागराज के कई मोहल्ले जलमग्न, हाईकोर्ट की फटकार के बाद ग्राउंड जीरो पर नगर निगम

बारिश और बाढ़ के चलते प्रयागराज के दर्जनों मोहल्ले अभी भी जलभराव की चपेट में हैं. जार्ज टाउन, टैगोर टाउन और करेली समेत कई इलाकों में ढाई से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद नगर निगम अब ग्राउंड जीरो पर उतरकर जलभराव का पानी निकालने में जुटा है. जार्ज टाउन में नगर निगम की ओर से तीन बड़े पंपिंग सेट लगाए गए हैं. इनकी मदद से सड़कों और मोहल्लों में जमा पानी को निकालकर सीवर में डाला जा रहा है. हालांकि, नगर निगम के सामने बारिश भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. लगातार बारिश होने से जिन इलाकों से पानी निकाला जा रहा है, वहां दोबारा जलभराव की स्थिति बन रही है. ऐसे में राहत और जल निकासी का काम लगातार जारी है.

Etawah News: इटावा में सपा के पूर्व एमएलसी सहित 10 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया

इटावा में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 लोग हत्या और हत्या के प्रयास में दोषी करार दिए गए. बहुचर्चित वकील मंजुल चौबे और बहन सुधा चौबे की हत्या के मामले में स्पेशल जज एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया. 2 घंटे बाद सजा पर सुनाया जाएगा फैसला. 15 मार्च 2020 को कोतवाली औरैया में मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी बहन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.

Bulandshahr News: बुलंदशहर में दबंग युवक ने मरीज के साथ की मारपीट

बुलंदशहर जिले में खुर्जा में दबंग युवक द्वारा मरीज के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल. वीडियो में हाथ में प्लास्टर लगे होने के बावजूद मरीज के साथ दबंग युवक मारपीट करता नजर आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग. बताया जा रहा है कि दबंग युवक खुर्जा नगर के पहासू रोड का निवासी है. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला कोठी गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो.

Ayodhya News: अयोध्या में 80 साल के बुजुर्ग ने की खुदकुशी

अयोध्या में 80 साल के बुजुर्ग ने डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या. आत्महत्या करने वाले रामपाल सिंह का डिप्रेशन का चल रहा था इलाज. कोतवाली नगर के देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी का मामला. पुलिस मौके पर पहुंची.

Bareilly News: बरेली में घरवालों ने प्यार करने पर बेटी को मारकर दफनाया

बरेली जिले में प्रेमिका के परिजनों पर बेटी की हत्या का सनसनीखेज आरोप. प्रेमी ने एसएसपी को फोन करके प्रेमिका की मौत की खबर दी. पुलिस ने प्रेमी की शिकायत पर कब्र से लाश निकलवाई. नाबालिग लड़की नौवीं क्लास की छात्रा है. लड़की के अपने ही परिचित से प्रेम संबंध से परिजन खफा थे. लड़की 28 जुलाई को अचानक से लापता हो गई. पुलिस ने लड़की के चाचा पिता और भाई को हिरासत में लिया. पुलिस ने लड़की की कब्र से लाश निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा. पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे. ऑनर किलिंग की आशंका. थाना अलीगंज के अनिरुद्धपुर गोटिया गांव का मामला.

Sambhal News: संभल में होटल मालिक पर फायरिंग

संभल जिले में होटल मालिक पर फायरिंग. खाने को प्याज न मिलने पर बाइक सवार ग्राहकों ने की फायरिंग. Cctv में कैद हुई घटना. होटल मालिक ने पुलिस को दी तहरीर. गुन्नौर थाना के गांव सैंजना मुस्लिम की घटना.

Pratapgarh News: सौरभ हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम

प्रतापगढ़ जिले में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस ने कंसा शिकंजा. दो फरार आरोपी दीपू सिंह और अमन तिवारी पर 50 – 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित. आरोपी पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर आईजी अजय मिश्रा ने 50 हजार कर दिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दे रही दबिश. दबंगों ने 13 अगस्त को सौरभ की पीट पीट कर की थी हत्या. पुलिस मुख्य आरोपी सहित 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल.

Kanpur News: जौनपुर के टॉयलेट में शख्स ने पिया एसिड

कानपुर के नौबस्ता थाने में पुलिस की कस्टडी में शख्स ने पिया एसिड. टॉयलेट जाने की बात कह कर अन्दर रखा टॉयलेट क्लीनर एसिड पिया. पुलिस का कहना है कि महिला को फोन पर परेशान करने के मामले में थाने लाये गए शख्स ने थाने में टॉयलेट में रखा एसिड पिया. जानकारी लगते ही पुलिस के द्वारा आनन फानन में हैलेट हॉस्पिटल में करवाया गया भर्ती. मेडिसिन विभाग के ICU में है एडमिट. एसिड पीने वाला व्यक्ति आशीष महाराजपुर का रहने वाला है. महिला को फोन पर परेशान करने की एप्लिकेशन पर देर रात आया था थाने.

Hapur Road Accident: हापुड़ में सड़क हादसा, 1 की मौत

हापुड़ में दिल्ली लखनऊ हाईवे की सर्विस रोड पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी है. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अन्य दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसा थाना देहात क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर ततारपुर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर हुआ है. हादसे में पैदल जा रहा एक और व्यक्ति भी चपेट में आ गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Sonbhadra News: सोनभद्र में चार लोग बहे

सोनभद्र जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज बहाव की चपेट में आने से चार लोगो के बहने का मामला. अब तक चारों बहे लोगो का कोई सुराग़ नहीं लग सका. बीजपुर के रजमिलान में बिछयारी नदी में दो लोग बहे, जबकि तीन बच्चों के डूबने की सूचना, दो सुरक्षित निकले. ओबरा में उफनाई बिजुल नदी के पुल से गुजरते समय दो युवक तेज बहाव में बह गए. एनडीआरएफ टीम मौके पर तलाश में जुटी है.

Kasganj Encounter News: कासगंज में बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

कासगंज जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता. पुलिस मुठभेड़ में एक बालअपचारी सहित 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार. शातिर लुटेरों के कब्जे से लूटी हुई एक बाइक , मोबाइल फोन , आधार कार्ड और 02 अवैध असलाह , 02 जिंदा , 02 खोखा कारतूस बरामद. पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरे शातिर किस्म के हैं अपराधी. पकड़े गए लुटेरों ने एक महीने पहले एक व्यक्ति से मोटर साइकिल, नगदी, मोबाइल फोन लूटा था. पुलिस के अनुसार घटना के बाद लुटेरे हरियाणा भाग गए थे. देर रात दुबारा घटना को अंजाम देने के लिए गंजडुंडवारा आए थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस और सर्विलांस की टीम ने कार्यवाही को दिया अंजाम.

पकड़े गए सभी लुटेरे जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र के है रहने वाले ,

कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के बड़ी नहर के किनारे जैधर गांव के पास का मामला।

Shahjahanpur Road Accident: शाहजहांपुर में सड़क हादसा, कांवड़िया घायल

शाहजहांपुर जिले में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर. कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर ट्राली रोड किनारे खड़ा था. एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल. थाना खुटार के अटकोना मोड की घटना. पुलिस ने तत्काल घायल कांवरिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा.

ED Raid In Jauhar University: जौहर यूनिवर्सिटी में ईडी की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खान के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी शुरू ही गई है.

Lalitpur News: ललितपुर में 11 साल के बच्चे से कुकर्म

ललितपुर जिले में आवासीय विद्यालय के 11 वर्षीय छात्र से कुकर्म का मामला. दो वरिष्ठ छात्रों पर तीन बार कुकर्म करने का आरोप. घटना के बाद सदमे में 11 वर्षीय छात्र. विद्यालय प्रशासन से तीन बार की गई शिकायत. आरोप है कि पीड़ित छात्र से ही प्राचार्य ने लिखवाया क्षमा पत्र. शिकायत के बाद पुलिस ने दो वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की. पीड़ित छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया. जाखलौन क्षेत्र के आवासीय विद्यालय का मामला.

Ganga Expressway News: गंगा एक्सप्रेसवे में पलटी कार, 3 लोगों की हुई मौत

बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ सड़क हादसा. कुत्ता बचाने के चक्कर में अर्टिगा कार पलटी . 3 लोगों की हुई मौत. हादसें में दो महिलाएं और एक पुरष की हुई मौत. बहराइच के रुपड़िया से चंडीगढ़ जा रही थी अर्टिगा कार. 5 लोगों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. विनावर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे की घटना.

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में एसडीएम की गाड़ी पलटने से बची

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने निकले एसडीएम की सरकारी गाड़ी पानी में पलटने से बची. रास्ते में पानी भरा होने के कारण उनकी गाड़ी फंसकर एक तरफ झुक गई. स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सुरक्षित निकाला गया. निघासन थाना क्षेत्र के पुरैना इलाका की घटना.

Kanpur News: कानपुर में ट्रेन से सोना लेकर जा रहे तस्कर को किया गिरफ्तार

कानपुर में ट्रेन से 30 लाख का सोना लेकर आए तस्कर समेत दो को आरपीएफ कानपुर पोस्ट, GMC पोस्ट की टीम ने किया गिरफ्तार. सियालदह अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के S2 कोच की बर्थ पर सफर कर रहा था बिहार का रहने वाला तस्कर. बिहार से कानपुर लाया जा रहा था सोना. गोविंदपुरी स्टेशन पर लेने पहुंचे रिसीवर को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार. DRI कस्टम विभाग लखनऊ की टीम को भी दी गई सूचना टीम जांच में जुटी.

Agra Income Tax Raid: आगरा में आयकर विभाग ने सीए के ठिकानों पर की छापेमारी

आगरा में आयकर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई. CA रेहान खान के घर और ऑफिस में IT की टीम ने की छापेमारी. हवाला के जरिए करोड़ों की रकम विदेश भेजने की आयकर विभाग को मिली थी जानकारी. कई घंटों को छापेमारी के बाद CA रेहान खान को अपने साथ ले गई टीम. छापेमारी के दौरान हवाला कारोबार से संबंधित कई दस्तावेज भी टीम को लगे हाथ. शैल कंपनियों के माध्यम से इस काम को किए जाने की जताई जा रही संभावना. आगरा के काला महल और माल का बाजार इलाके में CA रेहान खान के घर और दफ्तर में की गई थी कार्रवाई.

Bahraich Flood News: बहराइच में बाढ़ से स्कूलों में भरा पानी

बहराइच जिले के सुजौली इलाके में बाढ़. सरकारी स्कूल सहित कई गांव मे भरा पानी. खाना बनाने के लिए लोग ऊंची जगहों का ले रहे हैं सहारा. सरकारी स्कूल में 3 फिट तक भरा पानी. पढ़ने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बच्चों को दूसरे स्कूल को भेजवाने का किया इंतजाम. दो ग्राम सभाओं के 11 गाँवों में भरा है बाढ़ का पानी. सुजौली और जंगल गुलहरिया गाँव इलाके का मामला.

Jaunpur School Closed: जौनपुर में स्कूल हुए बंद

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारी बरसात को लेकर स्कूल कॉलेज बंद. कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल कॉलेज आज किया गया बंद. डीएम के आदेश पर बीएसए समीर ने बंद करने का दिया आदेश.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||