Last Updated:
तमिलनाडू के सीएम थलापति विजय अपने विनम्र व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उनके एक मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कलिगनर करुणानिधि का नाम बिना सम्मानसूचक शब्द के ले लिया. इस गलती पर सीएम विजय ने विधानसभा में माफी मांगी. जिसकी अब तारीफ हो रही है.
डीएमके तमिलनाडू सीएम विजय थलापति ने विधानसभा में मांगी माफी.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय यानि थलापति विजय ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. अपने एक मंत्री के गलती करने पर उन्होंने खुद सोमवार को विधानसभा में माफी मांगी. ऐसा तब हुआ जब उनके एक मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का नाम लेते हुए उन्हें बिना सम्मानसूचक शब्दों के संबोधित कर दिया था. जिसकी गलती का अहसास होने पर विजय थलापति ने खुद ही सदन में माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि करुणानिधि जैसे नेताओं का सम्मान करना जरूरी है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी. यह सुनकर सदन में बैठे सभी सदस्य मुस्कुरा गए.
Minister mentioned Karunanidhi instead of Kalaignar Karunanidhi and CM Vijay apologized for it ❤️👏🏻 pic.twitter.com/7XOvDham7z
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



