साल 2007 में बड़े पर्दे पर आई एक बॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भले ही बेअसर साबित हुई, लेकिन सरहद पार पाकिस्तान में इसने कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए. कम लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए थे, मगर रूहानी संगीत, इमोशनल कहानी और हीरो के दर्दभरे अभिनय ने फिल्म को वक्त के साथ कल्ट क्लासिक बना दिया. आइए आज आपको इस मूवी के फ्लॉप से लेकर कल्ट बनने तक के सफर के बारे में बताते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब एक्शन और क्राइम थ्रिलर फिल्मों का दौर चल रहा था, तब एक मूवी बड़े पर्दे पर बनकर उतरी. फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन भारतीय दर्शकों ने इसे नकार दिया, जिसकी वजह से फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई. हैरानी की बात है कि इसी मूवी ने भारत से ज्यादा पाकिस्तान में कमाई की. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘आवारापन’ है.
इस फिल्म में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित नाम के एक गैंगस्टर का रोल निभाया था. वहीं, उनके अपोजिट श्रिया सरन नजर आई थीं. मृणालिनी शर्मा, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा, पूरब कोहली और शाद रंधावा समेत कई सितारे नजर आए थे. फिल्म में मेन विलेन मलिक की भूमिका में आशुतोष राणा ने अपने दमदार एक्टिंग से जान फूंक दी थी, जबकि पूरब कोहली का भी फिल्म में निगेटिव रोल था. इमरान हाशमी के करियर के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में इस फिल्म का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है.
फिल्म की कहानी शिवम (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत के एक काले हादसे और अपनी प्रेमिका की मौत के गिल्ट में जी रहा है. वह बैंकाक में एक गैंगस्टर मलिक (आशुतोष राणा) के लिए काम करता है. मलिक उस पर अंधा विश्वास करता है और उसे अपनी वेश्यावृत्ति के काले धंधे की निगरानी का काम सौंपता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब मलिक, शिवम को अपनी एक पाकिस्तानी लड़की रीमा (मृणालिनी शर्मा) पर नजर रखने के लिए कहता है, जिसे वह जबरन अपने पास रखे हुए है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शिवम को जब पता चलता है कि रीमा किसी और से प्यार करती है और भागना चाहती है, तो उसके भीतर का सोया हुआ इंसान जाग उठता है. इसके बाद कहानी में जबरदस्ट ट्विस्ट आता है. फिल्म में इमरान हाशमी के लंबे बालों वाले लुक को भी काफी पसंद किया गया था. शिवम को जब पता चलता है कि रीमा किसी और से प्यार करती है और भागना चाहती है, तो उसके भीतर का सोया हुआ इंसान जाग उठता है. इसके बाद कहानी में जबरदस्ट ट्विस्ट आता है. फिल्म में इमरान हाशमी के लंबे बालों वाले लुक को भी काफी पसंद किया गया था.
यह मूवी लगभग 18 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म ने भारत में नेट 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके साथ ही इसका वर्डिक्ट फ्लॉप रहा. हालांकि, इस फिल्म की असली सफलता की कहानी भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में लिखी गई. यह पाकिस्तान के सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाली शुरुआती भारतीय फिल्मों में से एक थी.
फिल्म के गानों और कहानी को पाकिस्तानी दर्शकों का ऐसा प्यार मिला कि इसने वहां कमाई के मामले में कई स्थानीय रिकॉर्डतोड़ दिए. आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म ने पाकिस्तान में 8 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला था. इस तरह ‘आवारापन’ ने भारत से ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स और मुनाफा पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस से हासिल किया.
थिएटर्स से हटने के बाद जब यह फिल्म टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आई, तो दर्शकों को इसकी गहराई का अहसास हुआ. प्रीतम के म्यूजिक से सजे गाने ‘तेरा मेरा रिश्ता’, ‘तो फिर आओ’ और ‘मौला मेरे’ सुपरहिट साबित हुए. गानों की रूहानियत और फिल्म का क्लाइमैक्स इतना असरदार था कि यह फिल्म युवाओं के बीच कल्ट बन गई.
बताते चलें कि बीते 14 अगस्त को ‘आवारापन’ का सीक्वल रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा. कमाल की बात है कि सिर्फ तीन दिनों में ही ‘आवारापन 2’ वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि इसकी इंडिया में 91 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



