निर्देशक एटली को एक फिल्म इतनी असरदार लगी कि वे दर्शकों से इसे सिनेमाघरों में देखने की गुजारिश कर रहे हैं. फिल्म 3000 साल पुराने यूनानी महाकाव्य पर आधारित है, जिसे क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी, जो दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से मोटी कमाई कर रही है. एटली के लिए यह फिल्म एक ऐसा अनुभव है, जो उन्हें दूसरी दुनिया में ले जाता है.
एटली ने ‘द ओडिसी’ को सच्ची एपिक फिल्म बताया.
नई दिल्ली: निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज होने के बाद से दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ बॉक्सऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. बुधवार 19 अगस्त को निर्देशक एटली ने भी फिल्म और निर्देशक के शानदार काम की जमकर सराहना की. निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक नोट शेयर किया और फिल्म को ‘सिनेमा से परे शानदार अनुभव’ बताया. एटली ने लिखा, ‘कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें आप बस देखते हैं, तो कुछ ऐसी कि जिनकी आप सिर्फ तारीफ करते हैं और कुछ ऐसी होती हैं, जो आपको एकदम से ही दूसरी दुनिया में लेकर जाती हैं. ‘द ओडिसी’ मेरे लिए ऐसी ही है.’
एटली ने क्रिस्टोफर नोलन की सराहना करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म का चित्रण अपनी बोली बोलती है, कैमरा भी एक किरदार जैसा लगता है, जो कहानी सुनाता है और लुडविग का म्यूजिक सिर्फ फिल्म के साथ नहीं चलता बल्कि वो सीधा आपकी धड़कनों में उतर जाता है. सिनेमा में बैठकर ऐसा रोमांच और अहसास मैंने बहुत कम महसूस किया है लेकिन सबसे ज्यादा जो मेरे साथ रहा वो बहुत पर्सनल था. जब आप दर्शक के तौर पर पूरी तरह इस फिल्म के हवाले हो जाते हो, यही एक सच्ची एपिक फिल्म होती है. मेरे लिए ‘द ओडिसी’ बिल्कुल वैसी ही थी.’
दर्शकों को एटली की सलाह
एटली ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि फिल्म ‘द ओडिसी’ को आईमैक्स पर जरूर देखें. उन्होंने लिखा, ‘फिल्म को अपने चारों तरफ महसूस करें, इसे अपने ऊपर हावी होने दो, बस इसे तुम्हें कहीं और ले जाने दो. कुछ सिनेमा देखने के लिए होता है. कुछ सिनेमा जीने के लिए होता है.’ निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की महाकाव्य फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. प्राचीन यूनानी कवि होमर के लगभग 3000 साल पुराने महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म युद्ध, अपराध-बोध और घर वापसी की एक गहरी इमोशनल कहानी बयां करती है.
‘द ओडिसी’ की भारी-भरकम स्टारकास्ट
महाकाव्य फिल्म ‘द ओडिसी’ अपनी भव्यता, तेज साउंड-मिक्सिंग और मैट डेमन, टॉम हॉलैंड जैसे कलाकारों की भारी-भरकम स्टारकास्ट के कारण दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है. ‘ओपेराहाइमर’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर क्रिस्टोफर नोलन पहली बार किसी प्राचीन गाथा को पर्दे पर लाए हैं, जिस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी देखी जा रही है.
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



