Khaki Ka Sitara Song Video Reaction : ‘खाकी का सितारा’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ पुलिस की सख्ती नहीं दिखाता, बल्कि वर्दी के पीछे मौजूद इंसान और उसके समर्पण को भी सामने लाता है. इस गीत पर खुद अमिताभ बच्चन फिदा हो गए हैं.
अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस की तारीफ की.
6.5 मिनट का गाना
बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक गान ‘खाकी का सितारा’ अब पूरे वीडियो के साथ दर्शकों के सामने आ गया है. 6.5 मिनट लंबे इस विशेष एंथम को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किया गया था. वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा राहत और जनसेवा से जुड़ी भूमिकाओं को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है.
इन लोगों ने गाया गीत
खास बात ये है कि इस गीत को अमिताभ बच्चन की आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन के संगीत और स्वर तथा कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्दों ने खास बनाया है. एंथम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त को लखनऊ के लोक भवन में लॉन्च किया था. गाने के रिलीज होने पर उन्होंने लिखा, ‘कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ खाकी पहनकर जमीन पर. खाकी का सितारा.’
क्या है ऐसा खास?
यूपी पुलिस के अनुसार, ‘खाकी का सितारा’ कोई सामान्य म्यूजिक वीडियो नहीं है. इसकी शूटिंग महाकुंभ-25 से स्वतंत्रता दिवस- 26 तक अलग-अलग मौकों और परिस्थितियों में की गई है. दरअसल, कानून-व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है. ऐसे में ‘खाकी का सितारा’ के जरिए पुलिस ने उसी को अलग अंदाज में पेश किया है. करीब एक वर्ष से अधिक समय तक पुलिस के विभिन्न अभियानों, ड्यूटी, जनसेवा और आपदा प्रबंधन से जुड़े दृश्यों को कैमरे में कैद किया गया. इसके बाद इन्हें जोड़कर यह एंथम तैयार किया गया.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



