Last Updated:
वेदरअल्ड ने पहले टेस्ट में 23 और 0 रन बनाए थे. पिछले एशेज सीरीज में सभी मैच खेलने के बाद उनका औसत 20.36 का रहा था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 224 रन बनाए थे. हालांकि, काउंटी में वेदरअल्ड ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन ड्राविन में उसकी झलक नहीं दिखी. खेल के पहले दिन वे हसन महमूद की गेंद पर ड्राइव करने के प्रयास में आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में उसी गेंदबाज की गेंद को अपने स्टंप्स पर खेल बैठे.
मैट रेनशॉ की तीन साल बाद वापसी
वहीं, दूसरी तरफ मैट रेनशॉ की तीन साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे. उनके करियर का ये 15वां टेस्ट मैच होगा.रेनशॉ ब्रिसबेन में टीम के साथ प्रैक्टिस करने के बाद से इस सीरीज के लिए स्टैंडबाय पर थे. रेनशॉ को पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. पिछले सीजन में उन्होंने तीन शतकों के साथ 49.90 का औसत से रन बनाए थे. इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप टीम में मैट शॉट की जगह उन्हें आखिरी समय पर शामिल किया गया था.
2 साल में आजमाए गए 7 ओपनर बल्लेबाज
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम को अबतक स्थापित ओपनर की तलाश है. साल 2024 में डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया में 7 अलग-अलग ओपनर्स को आजमाया है, लेकिन कोई कारगर नहीं हुए हैं. ट्रैविस हेड को एशेज में मिली सफलता बाद ओपनर की भूमिका में बने हुए हैं, जबकि स्टीव स्मिथ, नाथन मैकसवीनी, सैम कॉनस्टास, मार्नस लाबुशेन और हाल ही में वेदरअल्ड को आजमाया गया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



