Image Slider

Last Updated:

UP Political News : BJP की नई राष्‍ट्रीय टीम को लेकर सामने आई यह खबर वाकई राजनीतिक लिहाज से काफी ज्‍यादा अहम है. फिलहाल सभी की नजरें नितिन नवीन की नई टीम पर टिकी हैं. आधिकारिक घोषणा के बाद ही यह साफ होगा कि किन नेताओं को प्रमोशन मिलता है, किन नए चेहरों को मौका मिलता है और किन वरिष्ठ नेताओं को संगठन से बाहर किया जाता है. आइये जानते हैं इस बारे में…

Zoom

बीजेपी की नई राष्‍ट्रीय टीम में यूपी से किसे जगह मिल सकती है, समझें..

लखनऊ : दिल्ली से इस वक्त बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. माना जा रहा है कि नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का खासा दबदबा देखने को मिल सकता है. यूपी से करीब 7 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि नई टीम में संगठन के कुछ नेताओं को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि युवा चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है. इसके साथ ही संसदीय अनुभव रखने वाले नेताओं को भी राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है.

यूपी से इन नामों की चर्चा
उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने या प्रमोशन दिए जाने की चर्चा में कई नाम सामने आ रहे हैं. इनमें राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, अमरपाल मौर्य, सांसद भोला सिंह, अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री और एमपी प्रभारी महेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नाम शामिल हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और स्मृति ईरानी के नाम की भी चर्चा है. हालांकि इन नामों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए अंतिम तस्वीर नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद ही साफ होगी.

तीन बड़े नेताओं की छुट्टी की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, नई टीम में जहां नए और युवा चेहरों को मौका मिलने की बात कही जा रही है, वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठन से बाहर किए जाने की भी चर्चा है. इनमें लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राजेश अग्रवाल और राधामोहन दास अग्रवाल के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. चर्चा है कि उम्र को देखते हुए उन्हें नई राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी जा सकती. इसी तरह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास अग्रवाल को भी नई टीम से बाहर किए जाने की अटकलें हैं.

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में युवा चेहरों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ संगठन और संसद का अनुभव रखने वाले नेताओं को भी जगह देने की कोशिश की जा सकती है. हरीश द्विवेदी और रेखा वर्मा जैसे नेताओं को प्रमोशन या दोबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा इसी दिशा में देखी जा रही है.

क्यों महत्वपूर्ण है यूपी?
उत्तर प्रदेश अगले साल विधानसभा चुनाव के लिहाज से बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. विधानसभा सीटों की संख्या के मामले में यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है. लोकसभा में भी सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से ही आती हैं. ऐसे में बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में यूपी के नेताओं को बड़ी संख्या में जगह मिलना चुनावी और संगठनात्मक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||