Image Slider

होमखेलक्रिकेटटेस्ट इतिहास की सबसे घटिया बॉलिंग, जब एक ही मैच में डाल दिए गए थे 109 नो बॉल

Last Updated:

क्रिकेट के खेल में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो कोई भी टीम या फिर खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता है, लेकिन न चाहते हुए भी क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जिस समय के साथ भुला तो दिया जाता है, लेकिन वह अटूट रहता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड साल 1997 में खेले गए वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच में बना था.

Zoom

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सरफराज नवाज

नई दिल्ली: मॉडर्न डे क्रिकेट में किसी गेंदबाज के द्वारा नो-बॉल डालना क्राइम से कम नहीं माना जाता है. एक नो-बॉल किसी टीम के लिए हार और जीत का अंतर पैदा कर देती है. यही कारण है कि गेंदबाज इससे बचने के लिए कड़ा अभ्यास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद मैच में नो-बॉल जैसी घटना घट ही जाती है. पर क्या हो जब एक मैच में 100 से ज्यादा रन सिर्फ नो-बॉल से बन जाएं? ऐसा ही एक मैच साल 1977 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 109 नो-बॉल फेंकी गई थीं, जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1977 से पहले कभी 100 या उससे ज्यादा नो-बॉल नहीं डाली गई थीं. ब्रिजटाउन की तेज और उछालभरी पिच पर गेंदबाज अतिरिक्त गति और बाउंसर फेंकने के चक्कर में अपने रन-अप पर से नियंत्रण खोते रहे, जिससे लगातार क्रीज ओवरस्टेप होती रही और नो-बॉल की संख्या 109 तक पहुंच गई. इस मामले में साल 1988 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया टेस्ट मैच दूसरे नंबर पर है, जिसमें कुल 90 बार नो-बॉल फेंकी गई थीं.

तेज गेंदबाजों की फौज ने बरपाया था कहर

1977 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में एक से बढ़कर एक पेसर्स मौजूद थे. वेस्टइंडीज की तरफ से कॉलिन क्रॉफ्ट और जोएल गार्नर ने आग बरसाई. इन दोनों का यह डेब्यू टेस्ट मैच भी था. इसके अलावा एंडी रॉबर्ट्स ने भी अपनी रफ्तार का कहर बरपाया था. वहीं, पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान और सरफराज नवाज जैसे तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर आग के गोले जैसी गेंदें बरसाई थीं. एक-दूसरे से आगे निकलने की इस होड़ में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने इतना ज्यादा ओवरस्टेपिंग और बाउंसर का इस्तेमाल किया कि नो-बॉल का रिकॉर्ड बन गया.

ड्रॉ रहा था दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला

वहीं, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की बात करें ये ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में वसीम रजा के शतक से 435 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने भी कप्तान क्लाइव लॉयड के शतक से 421 रन बना डाले. अब मुकाबला बराबरी का हो चुका था. पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में फिर 291 रन बना दिए, जिससे वेस्टइंडीज को 306 रनों का टारगेट मिला. हालांकि, खेल के अंतिम दिन वेस्टइंडीज 9 विकेट पर 251 रन ही बना पाई और पाकिस्तान जीत के लिए जरूरी एक विकेट नहीं ले पाया, जिससे ये मैच ड्रॉ रहा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||