Image Slider

Last Updated:

इन दिनों सोशल मीडिया खोलते ही सबसे पहले रवि किशन दिख जाते हैं. कभी डांस करते तो, कभी अपने मनी फॉलोज जैसे इंटरव्यूज की वीडियोज को चलते वह इंटरनेट पर छाए रहते हैं. Gen Z से लेकर हर कोई रवि किशन के वायरल स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं. इसी बीच अब इंटरनेट पर मिर्जापुर फेम दिव्येंदु और अली फजल की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जहां वे दोनों रवि किशन के पीछे उनके डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

Zoom

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों रवि किशन के मीम्स का जलवा छाया हुआ है. Gen Z से लेकर हर कोई उनके फनी एक्सप्रेशन्स और डांस स्टेप्स का दीवाना बना हुआ है. अब इस मीम ट्रेंड में उनके को-स्टार्स दिव्येंदु और अली फजल भी शामिल हो गए हैं.

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इन दोनों ने रवि किशन की पीठ पीछे उनका फेमस गुच्ची डांस स्टेप कॉपी करके जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

पैपराजी के सामने हुआ मजेदार सीन

दरअसल, मौका था फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से जुड़े एक प्रमोशनल इवेंट का, जहां पूरी टीम पैपराजी से बात कर रही थी. इवेंट में रवि किशन एक फोटोग्राफर के साथ अपना वही वायरल गुच्ची डांस स्टेप रीक्रिएट कर रहे थे और उसे गले भी लगा रहे थे. लेकिन जैसे ही रवि किशन थोड़ा आगे मुड़े, पीछे खड़े दिव्येंदु और अली फजल ने भी चुपके से वही स्टेप दोहराना शुरू कर दिया. जब रवि किशन की नजर दोनों पर पड़ी, तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते हुए अंदर चले गए, जिसके बाद दिव्येंदु और अली ने खुलकर साथ में डांस किया.

Gen Z के मीम्स पर क्या बोले रवि किशन

हाल ही में जब रवि किशन से उनके मीम्स और सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में इसका श्रेय आज की यंग जनरेशन को दिया. रवि किशन ने बताया कि लोग उन्हें प्यार से लॉर्ड रवि या गॉड रवि बुलाते हैं. उन्होंने कहा कि यंग जनरेशन मेरी कमियों और मेरी सच्चाई से कनेक्ट करती है, मैं दिल से बोलता हूं और यही बात लोगों को पसंद आती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि बीजेपी के हैंडल से लेकर पुलिस डिपार्टमेंट तक उनके मीम्स बना रहे हैं, जिन्हें वह खुद भी देखकर लाइक करते हैं.

जल्द रिलीज होगी मिर्जापुर द मूवी

आपको बता दें कि रवि किशन जल्द ही मिर्जापुर फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को गुरमीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल जैसे पुराने स्टार्स तो वापस लौट ही रहे हैं, साथ ही जितेंद्र कुमार भी इसमें एक अहम रोल निभाते दिखेंगे.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||