Image Slider

Last Updated:

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट अविका गौर ने अपनी को-स्टार फरहाना भट्ट से सोशल मीडिया पर सरेआम माफी मांगी है. शो के एक टास्क के दौरान हुए झगड़े और अपने रूड बिहेवियर का वीडियो शेयर करते हुए अविका ने माना कि उन पर गुस्सा निकालना गलत था. जानिए क्या है पूरा मामला.

Zoom

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में खतरनाक स्टंट्स के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच की बॉन्डिंग, मस्ती और कभी-कभी होने वाली बहस भी फैंस को बहुत पसंद आती है. हाल ही में शो के दौरान अविका गौर और फरहाना भट्ट के बीच भी एक छोटी सी अनबन देखने को मिली थी, जहां अविका थोड़ा अपसेट और चिढ़ी हुई नजर आई थीं.

लेकिन अब अविका ने अपनी गलती मानते हुए सोशल मीडिया पर फरहाना से सरेआम माफी मांग ली है.

टास्क के दौरान हुई थी गलतफहमी

दरअसल शो में एक टास्क के दौरान अविका गौर को फरहाना भट्ट की टीम में शामिल किया गया था. जब अविका उनकी टीम में आईं, तो फरहाना ने बड़े ही प्यार से उनका वेलकम किया और अच्छे गेम के लिए ऑल द बेस्ट कहा. लेकिन उस वक्त अविका का मूड थोड़ा खराब था और उन्होंने काफी रूखे टोन में फरहाना से कह दिया कि आप तो चाहती ही नहीं थीं कि मैं आपकी टीम में आऊं. अविका के इस रिएक्शन को देखकर फैंस भी थोड़ा हैरान रह गए थे.

 वीडियो शेयर कर मांगी माफी

अब जब शो की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स इंडिया वापस लौट आए हैं, तो अविका को अपने उस बिहेवियर का अहसास हुआ. उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस मोमेंट का वीडियो शेयर करते हुए फरहाना को टैग किया और लिखा कि मुझे सच में अपना वो बिहेवियर बिल्कुल पसंद नहीं आया. फरहाना मुझे प्लीज माफ कर दो. मैं टीम को लेकर थोड़ी परेशान थी और मेरा गुस्सा तुम पर निकल गया, जो कि बहुत गलत था. इसके साथ ही उन्होंने कमेंट सेक्शन में भी फरहाना से सॉरी बोलते हुए ढेर सारा प्यार भेजा.

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिख रहे बड़े चेहरे

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का यह 15वां सीजन काफी धमाकेदार साबित हो रहा है. इस बार शो में नए सितारों के साथ-साथ कई पुराने और पॉपुलर कंटेस्टेंट्स भी वापसी कर चुके हैं. इस सीजन में अविका गौर और फरहाना भट्ट के अलावा गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे सितारे अपने डर का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||