चित्रकूट जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी का पानी बढ़ने से धर्मनगरी चित्रकूट के रामघाट की सभी सीढ़ियां पूरी तरह डूब गई हैं,वहीं अब बाढ़ का पानी घाट किनारे स्थित दुकानों तक पहुंच गया है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन अलर्ट मोड पर है और एसडीआरएफ तैनात है.
बता दे कि बीती रात से मंदाकिनी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है. अभी तक रामघाट की सीढ़ियां पानी में समा गईं और धीरे-धीरे नदी का पानी घाट किनारे बनी दुकानों के अंदर पहुंचने लगा है. खतरे को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया है.
मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. प्रशासन की ओर से रामघाट किनारे रहने और दुकान संचालित करने वाले लोगों से तत्काल सामान हटाकर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है, लोगों को नदी और घाट के आसपास जाने से भी रोका जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रामघाट जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की एक टीम भी रामघाट में तैनात की गई है.पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है.
लगातार बारिश जारी रहने पर मंदाकिनी नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है. ऐसे में घाट किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है, लोग अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं, ताकि अचानक बाढ़ आने की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके.
पिछले साल भी मंदाकिनी नदी ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया था. रातों-रात नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट क्षेत्र में भारी तबाही मची थी,उस दौरान कई दुकानदारों को अपना सामान हटाने तक का मौका नहीं मिल पाया था और बाढ़ के पानी से काफी नुकसान हुआ था.
फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रामघाट और मंदाकिनी नदी के किनारे न जाएं.प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम स्थिति पर नजर रख रही है, लगातार बारिश के बीच अब सभी की निगाहें मंदाकिनी नदी के जलस्तर पर टिकी हैं.रामघाट में श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



