Image Slider

Last Updated:

सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री किसान सह समृद्धि योजना योजना के तहत सुल्तानपुर जिले के ऐसे लोगों को जो मछली का व्यापार करना चाहते हैं या कर रहे हैं. उनको सरकार द्वारा सरकारी अनुदान दिया जाएगा. इस अनुदान में मिलने वाली राशि की रकम 25000 होगी. जिसमें 60000 रुपए का यह प्रोजेक्ट होगा. इस योजना का उद्देश्य मंडी तक मछली की पहुंच को बढ़ाना और जो लोग मछली पालन में नुकसान का जाते हैं, उनका मुनाफा देना है. 

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः अगर आप भी अपना खुद का व्यापार करना चाहते हैं और इस व्यापार में मछली पालन आपने चुना है, तो आपको आज एक खुशखबरी मिलने वाली है. प्रधानमंत्री किसान सह समृद्धि योजना योजना के तहत सुल्तानपुर जिले के ऐसे लोगों को जो मछली का व्यापार करना चाहते हैं या कर रहे हैं. उनको सरकार द्वारा सरकारी अनुदान दिया जाएगा. इस अनुदान में मिलने वाली राशि की रकम 25000 होगी. जिसमें 60000 रुपए का यह प्रोजेक्ट होगा. इस योजना का उद्देश्य मंडी तक मछली की पहुंच को बढ़ाना और जो लोग मछली पालन में नुकसान का जाते हैं, उनका मुनाफा देना है.

जानें आवेदन की प्रक्रिया

इस अनुदान में मिलने वाली राशि की रकम ₹25000 होगी जिसमें 60000 रुपए का यह प्रोजेक्ट होगा. इस योजना का उद्देश्य मंडी तक मछली की पहुंच को बढ़ाना और जो लोग मछली पालन में नुकसान का जाते हैं उनका मुनाफा देना है. मत्स्य पालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत पांडे ने लोकल 18 से बताया कि इच्छुक लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं. इसकी अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है. जहां पर विजिट करके इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं.

मत्स्य पालन के किसी भी काम कर सकते हैं किसान

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामाकांत पांडे ने बताया कि इस योजना के तहत मछली पालन, मत्स्य बीज उत्पादन, मछली प्रसंस्करण और मत्स्य पालन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जैसी परियोजनाओं को शामिल किया गया है. जिसके तहत लाभार्थी विभिन्न योजनाओं के लिए अनुदान और आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं,जिससे वे अपने मत्स्य पालन के व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें. मुख्य कार्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 60% तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है.सामान्य वर्ग के मछली पालकों को परियोजना लागत का 40% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला मछली पालकों को 60% तक का अनुदान दिया जा रहा है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||