Image Slider

होमखेलक्रिकेटLIVE:प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाज कर रहे हैं वार्मअप

Last Updated:

India vs Sri Lanka, Live cricket Score 1st Day-3: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. बारिश से प्रभावित दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन ब…और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम श्रीलंका, लाइव क्रिकेट स्कोर

India vs Sri Lanka, 1st Test Day-3 Live score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. खेल के दूसरे दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 460 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए इस पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 और केएल राहुल ने 82 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए प्रभाथ जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवानथा के खाते में 3 विकेट आया है. भारत के लिए दूसरे दिन के अंत में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद लौटे. ऐसे में अब जब श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू होगी तो मेजबान टीम के लिए भारतीय गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती होगी.

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे खिलाड़ी

बारिश रुकने के बाद प्रैक्टिस के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं. गेंदबाज वार्मअप कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया ने जल्द अपनी पारी को घोषित करेगी.

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: कैसा रहेगा आज गॉल में मौसम

भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले मैच के तीसरे दिन की बात करें तो सुबह का मौसम चिंताजनक रहने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में दूसरे दिन की तरह आज भी खेल के शुरू होने में देरी हो सकती है.

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक

टीम इंडिया के लिए पारी में देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया. दूसरे दिन पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों का योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचा.

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज गॉल टेस्ट का तीसरा दिन

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. खेल का दूसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. दिन की समाप्ति पर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद लौटे थे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||