Last Updated:
Tarapith Hotel Fire: तारापीठ में एक निजी होटल में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में छह पर्यटकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसा तारापीठ थाने के पास स्थित ‘बिदिशिनी’ होटल के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
संभावना जताई जा रही है कि होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.
Tarapith Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित सोमवार सुबह तारापीठ के एक निजी होटल में आग लगने से छह मेहमानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. घटना तारापीठ के ‘विदेशिनी’ होटल में हुई, जो एक तालाब के पास और तारापीठ पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है. बताया गया कि आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह में करीब 4:30 बजे लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग में गंभीर रूप से झुलसने के कारण छह मेहमानों की मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
आग की चपेट में आने से घायल हुए कई अन्य लोगों को बचाया गया. घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद रही. फायर डिपार्टमेंट के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, होटल में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकती है.
बीरभूम के एएसपी नीलेश श्रीकांत गाइकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, “कोशिशें अभी भी जारी हैं. सभी को रामपुरहाट अस्पताल भेज दिया गया है. अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम अभी और कोई जानकारी नहीं दे सकते.”
बीजेपी विधायक ध्रुबा साहा ने घटना के संबंध में कहा, “सिस्टम पहले से ही खस्ताहाल था. TRDA (तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी) में बड़े बदलाव की ज़रूरत है. उन्होंने इतनी बड़ी इमारत तो बना दी, लेकिन आग पर काबू पाने का कोई इंतज़ाम नहीं था. अंदर जाओ और मरो… पांच लोगों की मौत हो चुकी है…”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



