‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टालने को लेकर यश ने अब खुलकर बात की है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के बीच फिल्म की रिलीज बदली गई थी. हालांकि, यश का कहना है कि फैसला 100-200 करोड़ रुपये के नुकसान के डर से नहीं लिया गया. उनके लिए फिल्म से किया वादा ज्यादा जरूरी था. एक्टर ने साफ किया कि यह फैसला इगो नहीं, बल्कि सेल्फ रिस्पेक्ट से जुड़ा था.
‘टॉक्सिक’ पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी.
‘100 या 200 करोड़ रुपये के नुकसान का डर नहीं’
यश ने कहा कि उन्हें 19 मार्च की रिलीज को लेकर एक समय काफी असमंजस था. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें बॉक्स ऑफिस पर 100 या 200 करोड़ रुपये के नुकसान का डर नहीं था. उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि 100-200 करोड़ रुपये कम होने से उन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन उनके लिए असली चिंता कुछ और है. यश के मुताबिक, उन्हें इस बात का डर रहता है कि उन्होंने दर्शकों से जो वादा किया है, वह फिल्म उस स्तर की बन पाई या नहीं.
‘वो इगो नहीं, सेल्फ रिस्पेक्ट था’
यश ने बताया कि अगर वह सिर्फ अपनी छवि या अपनी फिल्म को बड़ा दिखाने के लिए उसी तारीख पर टिके रहते तो वह फैसला इगो होता. लेकिन फिल्म को लेकर सही फैसला लेना उनके लिए सेल्फ रिस्पेक्ट था. उनका कहना था कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए जो वादा दर्शकों से किया है, उसे पूरा करना सबसे जरूरी है. अगर फिल्म उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं बनी या दर्शकों को पसंद नहीं आई तो यही बात उनके लिए ज्यादा बड़ी चिंता है.
‘टॉक्सिक’ की रिलीज कई बार बदली
यश की ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. यह तारीख रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ क्लैश कर रही थी. बाद में ‘टॉक्सिक’ की रिलीज 4 जून 2026 कर दी गई. मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर रिलीज टालने की वजह मिडिल ईस्ट में जारी अनिश्चितता बताई थी और कहा था कि इसका असर फिल्म की ग्लोबल रिलीज पर पड़ सकता है. हालांकि, 4 जून की रिलीज भी बाद में टल गई और फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाना था. इस बीच ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को अकेले रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया.
‘धुरंधर 2’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,850 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



