Image Slider

Last Updated:

American Actress Hayden Panettiere: हेडन पैनेटीयर का 36 साल में निधन हो गया. एक्ट्रेस के रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी मौत की खबर दी. हालांकि अभीतक हेडन के निधन की वजह सामने नहीं आई हैं. ‘हीरोज’ फेम एक्ट्रेस के दुनिया से चले जाने के बाद इंडस्ट्री और फैंस में शोक है.

Zoom

एक्ट्रेस का 36 साल की उम्र में निधन हो गया.

नई दिल्ली.  अमेरिकी एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का 36 साल में निधन हो गया. एक्ट्रेस के मैनेजर ने उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया. हेडन पैनेटीयर के रिप्रेजेंटेटिव ने एबीसी न्यूज को बताया कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं. बर्थडे के 6 दिन पहले एक्ट्रेस ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनके रिप्रेजेंटेटिव अपने बयान में कहते हैं कि 36 साल में हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया.

वो कहते हैं कि जो भी एक्ट्रेस को जानता था आज उन सब के लिए बेहद दुखद दिन है. वो अपने आसपास हर किसी की जिंदगी में रोशनी भर देती थीं. वो अपने फैंस के लिए भी बेहद खास थीं. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. एक्ट्रेस को पहले से कोई बीमारी थी या उनका निधन किसी एक्सीडेंट में हुआ इसकी अभीतक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि एक्ट्रेस के छोटे भाई का 28 साल की उम्र में दिल की बीमारी की वजह से निधन हो गया था.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||