Last Updated:
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 462 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धमाकेदार शुरआत की है. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो को चलता किया. श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाए अपना ये पहला विकेट गंवाया.
विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज का सेलिब्रेशन
श्रीलंकाई ओपनर निशान फर्नांडो भारतीय पेसर सिराज की बलखाती हुई गेंद पर खुद को रोक नहीं पाए. ऐसे में गेंद उनके बल्ले को चूमते हुए सीधे स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल के हाथों में समा गई. इस तरह श्रीलंका के पहले विकेट का पतन हुआ.
बल्लेबाजी में भारतीय टीम ने किया कमाल
गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. कप्तान गिल के इस फैसले को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सही साबित किया. भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की दमदार पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में पडिक्कल की यह पहली सेंचुरी भी थी. पडिक्कल के अलावा टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने भी दमदार बल्लेबाजी की.
हालांकि, पहले दिन रिटायर हर्ट होने के बाद जब दूसरे दिन राहुल बल्लेबाजी के लिए आए, तो वह अपने स्कोर में सिर्फ 5 रन ही जोड़ पाए. राहुल ने टीम इंडिया के लिए पारी में 82 रन बनाए. राहुल के साथ ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया. जुरेल ने टीम इंडिया के लिए 68 गेंदों में तेज गति से 51 रन बनाए. वहीं, ऋषभ पंत बल्लेबाजी में अपनी चमक नहीं बिखेर पाए और सिर्फ 39 रनों का योगदान दे सके, जबकि यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यशाली रहे और वह 32 के स्कोर पर रनआउट हो गए. गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से बात करें तो सबसे ज्यादा प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट अपने नाम किए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



