Image Slider

होमखेलक्रिकेटअब नहीं होगी बिना मतलब की T20 सीरीज, वनडे को बचाने के लिए बनेगी अलग विंडो: ICC

Last Updated:

ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता ने कहा है कि बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य और संदर्भ के आयोजित की जाने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखलाओं का दौर अब समाप्त हो चुका है, लेकिन लंबे समय से बहस के केंद्र में रहा वनडे प्रारूप का भविष्य मजबूत है क्योंकि उसका अस्तित्व विश्व कप से जुड़ा हुआ है.

Top Deals Inside

अब नहीं होगी बिना मतलब की T20 सीरीज, वनडे को बचाने के लिए बनेगी अलग विंडो: ICCZoom

विराट कोहली

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सीईओ और खेल कारोबार के अनुभवी विशेषज्ञ संजोग गुप्ता का कहना है कि बिना मतलब के खेले जाने वाली टी-20 सीरीज का कोई फ्यूचर नहीं है और ये जल्द ही बंद हो जाएगी. पिछले साल जुलाई में आईसीसी के सीईओ का पद संभालने वाले गुप्ता ने पीटीआई को इंटरव्यू दिया है.

संजोग गुप्ता ने कहा कि दुनिया भर में तेजी से फैलते टी-20 लीग के बीच टेस्ट और वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर लगातार बहस होती रहती हैं. संजोग गुप्ता ने कहा:

बिना किसी उद्देश्य और संदर्भ के आयोजित की जाने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखलाओं का दौर अब समाप्त होना चाहिए. ऐसे में वनडे क्रिकेट केवल अस्तित्व बनाए रखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी मजबूती के साथ विकसित हो सकता है. क्रिकेट के समग्र प्रारूपों में वनडे की अपनी स्पष्ट और महत्वपूर्ण भूमिका है, जो मेंस और महिला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है.

क्रिकेट बोर्ड तय करते हैं द्वीपक्षीय सीरीज
गौरतलब है कि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं का कार्यक्रम सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्ड स्वयं तय करते हैं. आईसीसी केवल विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का आयोजन और कार्यक्रम निर्धारण करती है. द्विपक्षीय मुकाबलों से मिलने वाले प्रसारण और प्रायोजन अधिकार संबंधित क्रिकेट बोर्डों के पास ही रहते हैं.

भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया ही खा रहे टेस्ट की मलाई
वर्तमान में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड ही नियमित रूप से टेस्ट क्रिकेट का आर्थिक भार उठा पा रहे हैं, जबकि अन्य पूर्ण सदस्य देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट को वित्तीय रूप से लाभदायक बनाना चुनौती बना हुआ है. टी-20 लीगों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण वनडे क्रिकेट की आकर्षण क्षमता भी प्रभावित हुई है.

क्रिकेट को विंबलडन-गोल्फ से सीखना होगा
‘जियोस्टार’ के पूर्व खेल प्रमुख रहे संजोग गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट को टेनिस के विंबलडन और गोल्फ के द मास्टर्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए समय के साथ खुद को प्रासंगिक भी बनाए रखा है.

वनडे फॉर्मेट के लिए अलग विंडो
सूत्रों के अनुसार, आईसीसी में विश्व कप से पहले वनडे क्रिकेट के लिए अलग और समर्पित कार्यक्रम विंडो तैयार करने पर भी चर्चा चल रही है, ताकि इस प्रारूप को पर्याप्त महत्व और निरंतरता मिल सके. संजोग गुप्ता ने भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अन्य देशों में भी टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतर कार्यक्रम निर्धारण की आवश्यकता पर जोर दिया.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||