Image Slider

Last Updated:

Saharanpur News: अगर आप कम लागत में अपना छोटा कारोबार शुरू करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन सही प्रशिक्षण और पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो सहारनपुर में शुरू होने जा रही यह ट्रेनिंग आपके काम आ सकती है. यहां जूट से बैग और कई दूसरे उपयोगी सामान बनाना सिखाया जाएगा और खास बात यह है कि इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. प्रशिक्षण के दौरान प्रोडक्ट तैयार करने से लेकर उन्हें बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने तक की जानकारी दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कारोबार शुरू करने के लिए सरकारी योजनाओं से लोन लेने में भी मदद मिलेगी. जानिए आखिर कौन लोग इस निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने का तरीका क्या है.

Top Deals Inside

सहारनपुर: अगर आप अपना काम शुरू करना चाहते हैं लेकिन प्रशिक्षण और पैसे की कमी के कारण शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सहारनपुर में जूट से अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट बनाने और उन्हें बेचने की ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है. खास बात यह है कि ट्रेनिंग पूरी तरह निशुल्क होगी. प्रशिक्षण के बाद खुद का काम शुरू करने वालों को सरकारी योजनाओं के जरिए लोन लेने में भी मदद की जाएगी.

यह प्रशिक्षण बेहट रोड स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली में होगा. 12 दिन की इस ट्रेनिंग में जूट के बैग समेत कई तरह के सामान बनाना सिखाया जाएगा. साथ ही इन प्रोडक्ट को बाजार में बेचने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग करने की जानकारी भी दी जाएगी.

30 लोगों को मिलेगा प्रशिक्षण
इस ट्रेनिंग के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 30 लोगों का चयन किया जाएगा. प्रशिक्षण में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र 18 से 49 साल के बीच होनी चाहिए और उसका सहारनपुर जिले का निवासी होना जरूरी है.

जूट से प्रोडक्ट बनाना सिखाएंगे
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अमित चौबे ने बताया कि 15 अगस्त के बाद जूट के बैग और दूसरे सामान बनाने की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी. बाजार में जूट से बने सामान की मांग को देखते हुए इसमें अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट तैयार करना सिखाया जाएगा. कम लागत में इन सामानों को तैयार करके अपना छोटा कारोबार शुरू किया जा सकता है.

इस प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान खाने, रहने और ड्रेस की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से निशुल्क की जाएगी. ट्रेनिंग में सिर्फ सामान बनाना ही नहीं, बल्कि तैयार प्रोडक्ट को बेचने का तरीका भी बताया जाएगा.

कारोबार शुरू करने में भी मिलेगी मदद
अगर कोई प्रशिक्षण लेने के बाद अपना काम शुरू करना चाहता है तो उसे सरकारी योजनाओं के तहत लोन लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और जरूरी मदद भी की जाएगी. इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कारोबार बढ़ाने और अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने के तरीके भी बताए जाएंगे. संस्थान की टीम प्रशिक्षण के बाद भी करीब दो साल तक कारोबार को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन करेगी.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन के लिए अपने जरूरी दस्तावेज मोबाइल नंबर 7017260488 पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं. इसके अलावा बेहट रोड स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, माटकी झरौली पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||