Best Amitabh Bachchan Movies On Netflix: अमिताभ बच्चन की फिल्मों को हर एक पीढ़ी ने पसंद किया है. दशकों बाद भी लोग उनकी रोमांस, एक्शन से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं. उन्होंने वक्त के साथ खुद को ढाला, इसलिए नई पीढ़ी भी उनकी फिल्मों से कनेक्ट कर पा रही हैं. आइए, नेटफ्लिक्स पर मौजूद उनकी 8 चुनिंदा फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं.
नई दिल्ली: साल 2005 में आई ‘ब्लैक’ एक दिव्यांग लड़की और उसके टीचर की खूबसूरत दास्तां है. शिक्षक के रोल में अमिताभ बच्चन ने यादगार किरदार निभाया. यह एक इमोशनल मास्टरपीस है, जिसे आप करीबियों के साथ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
साल 2019 में आई फिल्म ‘बदला’ एक इंटेंस मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें एक हाई-प्रोफाइल वकील, हत्या की आरोपी एक बिजनेसवुमन की मदद करता है. फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न आपको कहानी से बांधे रखते हैं.
साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ एक फैमिली ड्रामा है जिसमें वे सख्त मिजाज परिवार के मुखिया यशवर्धन रायचंद की भूमिका में हैं. फिल्म में शाहरुख, ऋतिक, करीना, काजोल और जया बच्चन का भी दिलचस्प रोल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2022 में आई ‘गुडबाय’ एक दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा है. फिल्म अचानक हुई मौत के बाद परिवार के दुख और आपसी रिश्तों को दिखाती है.
साल 1979 में आई फिल्म ‘काला पत्थर’ एक क्लासिक एक्शन ड्रामा है जो नेवी के एक बदनाम कैप्टन की कहानी है. वह खदान में काम करने लगता है और एक बड़ी आपदा का सामना करता है.
साल 2024 में आई ‘कल्कि 2898AD’ एक एक्शन-फैंटेसी से भरपूर साइंस फिक्शन है. फिल्म में दिखाया गया है कि साल 2898 AD में कुरुक्षेत्र युद्ध के करीब 6000 साल बाद अश्वत्थामा एक ऐसी दुनिया में मुक्ति की अंतिम लड़ाई की तैयारी करता है जो पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है. फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण का भी अहम रोल है. अश्वत्थामा के रोल में अमिताभ खूब जंचे हैं.
साल 1981 में आई ‘सिलसिला’ एक रोमांटिक ड्रामा है. जब नायक के भाई की दुखद मौत से उसकी गर्भवती मंगेतर बुरी तरह टूट जाती है, तो अमित समाज की बदनामी से बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से उससे शादी कर लेता है. हालांकि, जब किस्मत उसे उसकी पुरानी प्रेमिका के सामने लाती है, तो प्यार शादी के वादों से ज्यादा मजबूत साबित होता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



