रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में चेतन हंसराज 7 किरदार निभाएंगे. वह राजा माली के साथ 6 मोशन कैप्चर कैरेक्टर भी प्ले करेंगे, जिनमें रावण के भाई और एक राक्षस शामिल हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 52 साल के एक्टर चेतन हंसराज ने कंफर्म किया है कि वह रामायण में वह रावण के नाना राजा माली का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि ‘राजा माली एक जरूरी और अहम किरदारों में से एक हैं. वह इतिहास का अहम पहलू भी हैं. यश के साथ मेरे कई जबरदस्त सीन्स भी है. उनके साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात है.’
चेतन हंसराज का रामायण में रोल
चेतन हंसराज ने हैरान तब किया जब उन्होंने बताया कि वह राजा माली के अलावा 6 मोशन कैप्चर कैरेक्टर भी प्ले कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा पार्ट खत्म होने के बाद मुझे 6 मोशन कैप्चर कैरेक्टर भी ऑफर किए गए. इनमें रावण के भाई और एक राक्षण का किरदार भी शामिल है.’
चेतन हंसराज निभाएंगे 7 रोल
रामायण में अपने कामकाज पर बातचीत के साथ ही चेतन हंसराज ने ये बात कंफर्म की कि वह फिल्म में एक से ज्यादा रोल प्ले कर रहे हैं. उन्होंने राजा माली के अलावा रावण के भाई और एक राक्षस का रोल निभाया है. जबकि अन्य रोल के बारे में ज्यादा नहीं बताया. उन्होंने बताया कि मोशन कैप्चर तकनीक के जरिए इन किरदारों को स्क्रीन पर झलकाया जाएगा.
रामायण की तुलना और आलोचना पर भी बोले
रामायण का जबसे ऐलान हुआ है तब से इसकी तुलना कभी रामानंद सागर के शो से की जाती है तो कभी इसकी आलोचना होती है. इन सबपर उन्होंने कहा कि हमारे पास देश के ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के भी शानदार कलाकार हैं. हमारे पास टेरी नोटरी जैसे टेक्नीशियन हैं तो ऐसे ही धुआंधार एक्शन डायरेक्टर भी हैं. मेकर्स दर्शकों को सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहते हैं. ये एक विजन है, जिसे सबको समझना चाहिए. जब एक बार इसे देखेंगे तो मुझे यकीन है कि वह सब तुलनाएं भूल जाएंगे.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


