Image Slider

होमखेलक्रिकेटन जियोस्टार न सोनी… यहां होगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

Last Updated:

India vs Afghanistan Live Broadcast: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को होने वाली तीन टी-20 मैच की सीरीज के डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स फैनकोड ने हासिल कर लिया है. FanCode ऐप पर मोबाइल, वेब और कनेक्टेड टीवी पर लाइव देखी जा सकेगी.

Top Deals Inside

न जियोस्टार न सोनी... यहां होगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंगZoom

भारत अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली टी-20 सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स FanCode (फैनकोड) को मिल गए हैं. यानी ये मैच एक्सक्लूजिवली सिर्फ फैनकोड पर ही देखे जा सकते हैं. दिल्ली में 13, 15 और 17 सितंबर को होने वाली तीन मैच की सीरीज FanCode ऐप पर मोबाइल, वेब और कनेक्टेड टीवी पर लाइव देखी जा सकेगी. टीवी पर किस चैनल में इसका सीधा प्रसारण होगा फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है.

फैनकोड पर कैसे देख पाएंगे लाइव मैच?
फैंस FanCode के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर- जैसे Jio TV/Jio TV+, Amazon Prime, Crex, Jagran, Playbox, Watcho, Tata Play Binge और Times Prime – के जरिए भी ये मैच देख सकते हैं. फैनकोड ने हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे को स्ट्रीम किया था और इसके पास क्रिकेट वेस्टइंडीज, आईसीसी, जिम्बाब्वे क्रिकेट और आयरलैंड क्रिकेट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स भी है.

यानी बांग्लादेश से अब भी नाराज है बीसीसीआई
इसी के साथ ये भी तय हो गया कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा नहीं करेगी. बांग्लादेश भी इसी दौरान भारत की मेजबानी करना चाहता था. दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच यह द्विपक्षीय श्रृंखला पिछले साल खेली जानी थी, लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि भारतीय बोर्ड अफगानिस्तान में क्रिकेट को आगे बढ़ाने और वहां के खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत में भारत की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान
ये अफगानिस्तान के घरेलू मैच होंगे क्योंकि उसके देश में अस्थिर राजनीतिक स्थिति के कारण उसने पिछले कुछ वर्षों से अपने मैच भारत में आयोजित किए हैं. अफगानिस्तान ने इस साल जून में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारत का दौरा किया था और दोनों टीमों ने जनवरी 2024 में तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली थी. अफगानिस्तान ने 2018 में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और तब से दोनों टीमें विभिन्न प्रारूपों में नियमित रूप से एक-दूसरे के खिलाफ खेलती रही हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||