कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया। एक पब्लिक मीटिंग में दीपके ने कहा, इंस्टाग्राम पर कई लोग पूछ रहे थे कि ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बहुत जल्द शुरू होने वाला है। CJP ने जंतर-मंतर पर 37 दिन धरना प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पार्टी की दूसरी प्रमुख मांगें मान लेने के बाद खत्म हो गया था। दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला दीपके ने आरोप लगाया कि हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने आखिरकार एक हॉल का इंतजाम कर लिया था। हालांकि, उनका आरोप है कि बैठक वाली सुबह हॉल मालिकों को धमकियां दी गईं। दीपके ने आरोप लगाया, उन्हें कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की बैठक होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। दीपके ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप दीपके ने धमकियों के पीछे BJP का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, यह सब BJP कर रही है। उनके काम और बयान साफ दिखाते हैं कि वे देश के युवाओं से डरते हैं। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की छोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत गलत सोच रहे हैं। CJP प्रवक्ता बोले- देशभर में हो रहे प्रदर्शन CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने दीपके के ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ वाले बयान पर कहा, यह खुद सीजन 2 है। ऐसी अयोग्य सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दास ने कहा कि CJP अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों की बात सुनी जा सके। उन्होंने बताया कि पार्टी एक कैंपेन चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देगी। ऐसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी 16 मई को रात 12 बजे अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया पेज बना दिया। इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट बनाया। एक वेबसाइट भी बनाई गई। X पर एक गूगल फॉर्म जारी हुआ। इसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखी एक तस्वीर के साथ कैप्शन था- ‘सभी कॉकरोचों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। अगर आप जॉइन करना चाहते हैं, तो लिंक पर क्लिक करें। पार्टी जॉइन करने के लिए 4 जरूरी योग्यताएं बताई गईं- ‘अनइम्प्लॉइड, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू रैंट प्रोफेशनली।’ इसके बाद लोग लगातार CJP से जुड़ रहे हैं। 17 से 20 मई तक कॉकरोच पार्टी के फॉलोअर्स लगातार बढ़े, लेकिन 21 मई को इसके अकाउंट बंद कर दिए गए। इसी दिन कॉकरोच इज बैक नाम से दूसरा अकाउंट बन गया। 22 मई को सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया। 24 मई को वेबसाइट पर ऑनलाइन पिटीशन जारी की गई। इस पर प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। आज भी रजिस्टर्ड नहीं है CJP कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP औपचारिक रूप से चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड राजनीतिक दल नहीं है। इसकी वेबसाइट पर व्यंग्य में लिखा गया है कि ये कॉकरोचिस्तान के नो इलेक्शन कमीशन पर कॉकरोच एक्ट के तहत एक नॉन-रजिस्टर्ड पार्टी है। 30 साल के अभिजीत दीपके इसके फाउंडर हैं। वही दीपके जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लीडर रहे हैं। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन:अभिजीत दीपके गांव-शहरों में युवाओं से बात करेंगे; बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होगी मुद्दा संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेंगे। दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेंगे। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



