UP News Live: हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट तीर्थ नगरी में डीएम और एसपी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की है और पुष्प वर्षा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का डीएम एसपी ने जायजा लिया है. मेरठ में …और पढ़ें
यूपी न्यूज लाइव
यूपी समाचार लाइवः अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक सहित तमाम खबरों के जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम खबरें के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कीचड़ में फंसे ई-रिक्शा में पहले धक्का लगया फिर महिला की चेन तोड़कर बदमाश भाग गया. शुक्रवार दोपहर मंडियाव में हुई चेन लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है. माल भरावन निवासी पुष्पा अवस्थी के साथ चेन लूट की वारदात हुई है. शुक्रवार दोपहर 3 बजे मंदिर दर्शन कर पुष्पा घर लौट रही थीं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Kanwar Yatra News: मुस्लिम बच्चों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
सावन का पावन महीना शुरू होते ही मेरठ रोड पर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हुए. यह वह बच्चे हैं, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं. लेकिन तमाम दूरियों को हटाते हुए यह बच्चे शिव भक्तों पर जाने की भूलों पर फूल बरसाते हुए नजर आए. बच्चों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इन्हें अच्छा लगता है और इसीलिए यह कांवड़ियों पर फूल बरसाने के लिए यहां आए हैं.
Lucknow Murder News: कार में मिले युवक की लाश के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के आशियाना इलाके में कार में मिले ज्ञानेंद्र के शव के मामले का हुआ खुलासा. नशेबाजी के दौरान हुए झगड़े में हुई थी निजी कंपनी कर्मचारी ज्ञानेंद्र की हत्या. ज्ञानेंद्र की हत्या कर शव कार में रख कर भागे दो हत्यारोपी गिरफ्तार. करीब सौ सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा. ज्ञानेंद्र का शव 6 अगस्त की सुबह सालेह नगर में उनकी कार की बैक सीट पर मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी. इसके बाद ही पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर तहकीकात कर रही थी. एक सीसीटीवी फुटेज में 5 अगस्त की सुबह भदरूख में शराब ठेके के पास ज्ञानेंद्र नजर आए थे. ठेके के पास ही सचिन उर्फ चाईना और जितेंद्र भी संदिग्ध हालत में दिखाई दिए. एक अन्य फुटेज में ज्ञानेंद्र की कार चलाते हुए जितेंद्र दिखा. दोनों को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ में हत्या की बात सामने आई. आरोपियों ने कबूला कि 5 अगस्त की सुबह शराब ठेके पर तीनों ने साथ में शराब पी थी. इस दौरान ही मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया. विवाद के बाद ज्ञानेंद्र कार में बैठने लगे तो आरोपियों ने घसीट लिया. जिससे ज़मीन पर गिरे ज्ञानेंद्र के सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. दोनों आरोपी ज्ञानेंद्र के शव को कार की पिछली सीट पर रखकर ठिकाने लगाने के लिए घूमते रहे. देर रात सालेह नगर के पास शव और कार छोड़कर भाग गए थे आरोपी.
Etawah News: राजधानी एक्सप्रेस में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटता रहा युवक
इटावा में राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर दूर तक गया युवक. राजधानी एक्सप्रेस को रोक करके युवक के शव को निकाला गया बाहर. मरने वाले युवक की नहीं हो पा रही है पहचान. डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में फंसा युवक. राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी जांच करने में जुटे. इटावा में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के भरथना रेलवे स्टेशन के पास का मामला.
Hardoi News: हरदोई में एक ही रात में 6 घरों में चोरी
हरदोई जिले में एक ही रात छह घरों में चोरी. लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर. घरों में सोते रहे लोग. चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती. एक के बाद एक छह घरों को बनाया निशाना. देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू पोहकर पुरवा में चोरी.
Pratapgarh News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे प्रतापगढ़
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रतापगढ़ पहुंचे. घर गिरने से 6 लोगों की मौत होने पर पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे अजय राय. परिजनों से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया गहरा दुख. प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा और सरकारी देने की सरकार से की मांग. प्रतापगढ़ शहर में 100 जर्जर मकान है सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए. प्रतापगढ़ का यहां हादसा बाद ही दुखद है.
Sambhal News: संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट झूठ पर आधारित- आदित्य यादव
संभल में बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने मौलाना साजिद रशीदी को नसीहत देते हुए कहा कि समाज में कई सारे लोग भाईचारा और शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. समाज के हर वर्ग में ऐसे लोग, बीजेपी के एजेंडे को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं. वहीं संभल हिंसा की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए आदित्य यादव ने कहा कि संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट झूठ पर आधारित है. कई अधिकारियों को बचाया जा रहा है. सपा की सरकार आने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दी जाएगी सजा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
