9th August Box Office Record: 9 अगस्त का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद मनहूस रहा है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में आज तक 9 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्में कभी सफल नहीं हो पाई हैं. साल-दर-साल आज के दिन कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कोई भी फिल्म सफलता का स्वाद नहीं चख पाई. आज आपको 9 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्मों का इतिहास बताते हैं.
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के कैलेंडर में कुछ डेट्स ऐसी हैं जिन्हें मेकर्स चाहकर भी नहीं भूल सकते हैं. इन दिनों पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ था. 9 अगस्त की तारीख ऐसी ही है. इस दिन रिलीज हुई हर फिल्म का बंटाधार होते आया है. 1996 से 2019 तक 9 अगस्त को रिलीज हुई हर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप या डिजास्टर रही है.
‘दिल तेरा दीवाना’- 1996 में आई ‘दिल तेरा दीवाना’ में सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था और इसे पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले एस. खान, नवाब आरजू और राज बलदेव राज ने लिखी है. फिल्म की कहानी रोमांस के साथ थ्रिलर का रंग लिए हुए है.
सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना के किरदारों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन परिस्थितियां उनके रिश्ते को आसान नहीं रहने देतीं. दोनों के बीच पैदा होने वाली गलतफहमियां और आसपास मौजूद लोगों की चालें कहानी को आगे बढ़ाती हैं. फिल्म महाफ्लॉप थी और ये बॉक्स ऑफिस पर आज के हिसाब से 39 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘खामोशी: द म्यूजिकल’- संजय लीला भंसाली की 1996 में आई ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिनमें संगीत और भावनाओं को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया. फिल्म में नाना पाटेकर, मनीषा कोइराला, सलमान खान और सीमा बिस्वास प्रमुख भूमिकाओं में थे. भंसाली ने फिल्म का निर्देशन और लेखन किया था. फिल्म की कहानी संगीत के सहारे पर्दे पर आगे बढ़ती है लेकिन इसको दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. फिल्म आज के वक्त के हिसाब से एडजस्टमेंट के बाद सिर्फ 62 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी.
‘मुझसे दोस्ती करोगे!’- 2002 में रिलीज हुई ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और उदय चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था, जबकि यश चोपड़ा इसके निर्माता थे और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था. 9 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस कर पाई थी. ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी. आज की महंगाई के हिसाब से एडजस्टमेंट के बाद फिल्म ने करीबन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘छल’- 2002 की थ्रिलर फिल्म ‘छल’ का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था. फिल्म में के.के. मेनन, जया सील, नवेद असलम और श्री वल्लभ व्यास प्रमुख भूमिकाओं में थे. नितिन पाटिल, उदय शाह और उमंग पाहवा इसके निर्माता थे, जबकि फिल्म का संगीत विजू शाह ने दिया था. फिल्म का बुरा हाल हो गया था.
‘जबरिया जोड़ी’- 2019 में रिलीज हुई ‘जबरिया जोड़ी’ एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं. फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया था. इसे शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर. सिंह ने प्रोड्यूस किया था और यह बालाजी मोशन पिक्चर्स से जुड़ी थी. फिल्म महाफ्लॉप रही थी. फिल्म ने महज 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
‘एनकाउंटर: द किलिंग’- ‘एनकाउंटर: द किलिंग’ 2002 में रिलीज हुई क्राइम-ड्रामा फिल्म थी. इसका निर्देशन और निर्माण अजय फणसेकर ने किया था. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलीप प्रभावलकर और तारा देशपांडे प्रमुख भूमिकाओं में थे. इसकी कमाई महज लाखों में सिमट कर रह गई थी.
‘मुश्किल’- 2019 की हॉरर फिल्म ‘मुश्किल’ का निर्देशन राजीव एस. रुइया ने किया था. फिल्म में रजनीश दुग्गल, कुणाल रॉय कपूर, नाजिया हुसैन और पूजा बिष्ट प्रमुख भूमिकाओं में थे. रविंदर जीत दरिया इसके निर्माता थे और फिल्म का निर्माण बिग बैट फिल्म्स के बैनर तले हुआ. ये फिल्म डिजास्टर थी.
‘प्रणाम’- 2019 में रिलीज हुई ‘प्रणाम’ में राजीव खंडेलवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उनके साथ समीक्षा, विक्रम गोखले, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह, अनिरुद्ध दवे और शाजी चौधरी जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म का निर्देशन संजीव जायसवाल ने किया था, जबकि अनिल सिंह और नितिन मिश्रा इसके निर्माता थे. ये फिल्म कब आई और कब थिएटर्स से उतर गई किसी को पता भी नहीं चला.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
