Last Updated:
Surya Grahan 2026 Astrology Prediction: सावन अमावस्या पर कर्क राशि में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण देश और दुनिया में कई बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. सियासत में हलचल से लेकर प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ तक की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही, आर्थिक मोर्चे पर भी असर दिख सकता है, खासकर दूध के दामों में बढ़ोतरी की संभावना है.
Surya Grahan 2026 Astro Prediction: 12 अगस्त दिन बुधवार को सावन मास की हरियाली अमावस्या के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होने जा रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन यूरोप के कई देशों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में देखा जाएगा, जहां कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पृथ्वी पर ग्रहण कहीं भी दिखाई दे लेकिन उस समय बन रही ग्रहों की स्थिति का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है.
12 अगस्त की अमावस्या की कुंडली
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 12 अगस्त की अमावस्या की कुंडली में भारतीय समय के मुताबिक मेष लग्न का प्रभाव रहेगा. वहीं कर्क राशि में सूर्य ग्रहण के समय कई ग्रहों का प्रभाव मौसम और सामाजिक परिस्थितियों में बदलाव के संकेत दे रहा है. आजाद भारत की कुंडली में चंद्रमा की राशि कर्क है और ग्रहण के समय इस राशि पर बनने वाला प्रभाव भारत देश के लिए विशेष महत्व रखता है.
मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ के संकेत
कर्क जल तत्व की राशि है और अश्लेषा नक्षत्र में लगने वाला सूर्य ग्रहण वर्षा तथा जल से जुड़ी परिस्थितियों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषीय संकेतों के अनुसार 12 अगस्त के बाद अगले कुछ सप्ताह में देश के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. विशेष रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अत्यधिक वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियां बनने के संकेत बताए जा रहे हैं. कूर्म चक्र के अनुसार अश्लेषा नक्षत्र का संबंध दक्षिण-पूर्व दिशा से माना जाता है. इसी वजह से ओडिशा में अगले करीब 30 दिनों के दौरान अत्यधिक वर्षा और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका ज्योतिषीय दृष्टि से जताई जा रही है.
दिल्ली-NCR को उमस से मिल सकती है राहत
ग्रहण के बाद मौसम में बदलाव का असर दिल्ली-NCR पर भी दिखाई देने के संकेत हैं. अगस्त के दूसरे पखवाड़े में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से लंबे समय से बनी उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि बारिश के साथ कुछ स्थानों पर जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.
दक्षिण भारत में भी अच्छी बारिश के संकेत
ग्रहण के समय मीन राशि में शनि के गोचर और उस पर शुक्र के प्रभाव को देखते हुए ज्योतिषीय गणना में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत बताए जा रहे हैं. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा सामान्य से अधिक रह सकती है. ऐसे में नदी, नाले और जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत होगी.
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव
सूर्य ग्रहण का असर केवल मौसम तक सीमित नहीं माना जा रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण की कुंडली में कन्या राशि में स्थित शुक्र पर शनि की सातवीं और मंगल की चौथी दृष्टि पड़ रही है. इसे सामाजिक क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला योग माना जाता है. इसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में विवादित मामलों को लेकर हलचल बढ़ सकती है. महिला अपराध से जुड़े मुद्दे, छात्र आंदोलनों और सामाजिक विवादों को लेकर वातावरण गर्म रहने की संभावना ज्योतिषीय रूप से जताई जा रही है. सरकार और विपक्ष के बीच भी बयानबाजी और राजनीतिक टकराव बढ़ सकता है. ग्रहण के बाद शुरुआती 15 दिनों को राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पशुपालकों और दूध कारोबार पर भी असर
ज्योतिष परंपरा में कर्क राशि को जल, पोषण और पालन-पोषण से भी जोड़ा जाता है. धार्मिक ग्रंथों की ज्योतिषीय परंपरा में सावन मास में कर्क राशि में होने वाले ग्रहण को पशुपालन से जुड़े लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण माना गया है. इसी ज्योतिषीय गणना के आधार पर आने वाले समय में पशुपालकों की समस्याएं सामने आ सकती हैं. दूध के दाम और पशुपालन से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ने के संकेत भी बताए जा रहे हैं, ऐसा ग्रहण की कुंडली संकेत दे रही है.
About the Author
पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
