Image Slider

होमखेलक्रिकेटक्या गंभीर बन रहे हैं शमी की वापसी में रोड़ा? जहीर के बयान से मच जाएगा भूचाल

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जहीर खान का मानना है कि अगर मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट और उपलब्ध हैं उनकी टीम इंडिया में वापसी होनी चाहिए. किसी खिलाड़ी की टीम में वापसी कप्तान और कोच का निर्णय होता है. ऐसे में जहीर खान ने कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठा दिए.

Top Deals Inside

क्या गंभीर बन रहे हैं शमी की वापसी में रोड़ा? जहीर के बयान से मच जाएगा भूचालZoom

मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है. शमी ने टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में एक साल से नहीं खेले हैं. इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए और अपनी फिटनेस को भी साबित किया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए युवा पेसर्स के पूल को तैयार करने में जुटी हुई है.

दूसरी तरफ कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स ने शमी की वापसी का समर्थन किया है. वहीं, अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी शमी की वापसी पर अपनी बात रखी है. सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ बातचीच में जहीर खान ने कहा कि अगर शमी फिट हैं तो साउथ अफ्रीका में उनका अनुभव टीम इंडिया को काम आ सकता है.

शमी की वापसी पर जहीर खान ने क्या कहा?

मोहम्मद शमी की वापसी जहीर खान ने कहा, “जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे निश्चित रूप से टीम इंडिया की प्लानिंग में शामिल किया जाना चाहिए, जो कि फिलहाल शमी उसका हिस्सा नहीं दिख रहे हैं. शमी को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए और उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट इस बारे में क्या सोच रहा है. यह फैसला हेड कोच, चयनकर्ता और कप्तान ही करेंगे, लेकिन मेरी राय में अगर मोहम्मद शमी फिट और उपलब्ध हैं तो भारत को उनके जैसे अनुभवी गेंदबाज को साउथ अफ्रीका ले जाना चाहिए.”

शमी की फिटनेस पर उठ रहे हैं सवाल

बता दें कि चयनकर्ताओं ने शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं होने को लेकर तर्क दिया था कि उनकी फिटनेस एक बड़ी समस्या है. इसके कारण अजीत अगरकर और शमी के बीच बयानबाजी का एक दौर भी चला था.

शमी ने खुलकर कहा था कि, “अगर वह रणजी ट्रॉफी में दिन भर गेंदबाजी कर सकते हैं, तो वनडे में 10 ओवर भी डाल सकते हैं. अगर मैं फिट नहीं होता तो लंबे स्पेल कैसे डालता.” शमी के इस बयान से साफ हो गया था कि वह पूरी तरह से फिट और वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल वह चयनकर्ताओं के प्लान हिस्सा नहीं हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||