Image Slider

Last Updated:

Sonu Nigam:
सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेड पर लेटे हुए हैं. सिंगर ने सर्जरी से पहले का वीडियो शेयर किया है. सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि ऑपरेशन थिएटर में उन्होंने डॉक्टर्स के लिए गाना गाया. हालांकि सिंगर ने ये नहीं बताया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है.

Top Deals Inside

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम ने कराई सर्जरी, डॉक्टर्स को दिया सरप्राइजZoom

सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर से वीडियो शेयर किया.

नई दिल्ली.  सोनू निगम इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुजर रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह सर्जरी के दौरान भी गाना गाते नजर आ रहे हैं. सोनू निगम ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो देखने के बाद फैंस उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

वीडियो में सोनू निगम ऑपरेशन थिएटर में मेडिकल स्टाफ के बीच नजर आ रहे हैं. सर्जरी के दौरान उन्होंने मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी, न जाने तुम कब आओगे’ गाया. यह गीत 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुलारी’ का है. सोनू ने इस दौरान डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए यह छोटी-सी परफॉर्मेंस दी.

सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर से वीडियो शेयर किया

वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने बताया कि यह उनके डॉक्टर और मेडिकल टीम के लिए अचानक एक छोटी परफॉर्मेंस दी. उन्होंने कहा कि दर्द के बीच भी गाना उनके लिए संगीत की खुशी जैसा है. सोनू का यह अंदाज देखकर फैंस भी काफी भावुक नजर आए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके हौसले की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

सोनू निगम ने डॉक्टर्स के लिए गाया गाना

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||