Image Slider

होमखेलक्रिकेटकंजूसी की भी हद होती है… सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया

Last Updated:

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही इसका रोमांच चमर पर पहुंच गया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हर मैच में कमाल का खेल देखने को मिल रहा है. ऐसा ही मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें सुनील नरेन ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की.

Top Deals Inside

कंजूसी की भी हद होती है... सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दियाZoom

सुनील नरेन ने टीकेआर के लिए 3 विकेट

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. नरेन ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया. ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए खेले गए मुकाबले में नरेन ने अपने चार ओवर में स्पेल में सिर्फ 7 रन खर्च कर तीन विकेट भी हासिल किए. सिर्फ इतना नहीं, उन्होंने अपनी गेंदबाजी में एक मेडन ओवर भी डाला. इस तरह नरेन ने अपने सीपीएल करियर में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड भी बनाया.

सुनील नरेन की इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 109 रन ही बना पाई. टीकेआर की तरफ से गेंदबाजी में सुनील नरेन के अलावा टेरेंस हिंड्स ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं, डोमनिक ड्रेक ने 2 और जेड गूली के खाते में 1 विकेट आया.

सेंट किट्स के लिए विकहम ने खेली सबसे बड़ी पारी

टीकेआर के खिलाफ मुकाबले में सेंट किट्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. सेंट किट्स की तरफ से सबसे ज्यादा केविन विकहम ने 38 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 21 रनों का योगदान दिया, जबकि अहमद नेद ने 18 और ओवेद मैकॉय ने 13 बनाए. इनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||