Bulandshahr Encounter News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने नाबालिग से रेप करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपित मोनू को मार गिराया है. हालांकि इस एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है.
बुलंदशहर की पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपित को एनकाउंटर में मार गिराया है.
हालांकि पुलिस को जैसे ही मोनू की खबर मिली. पुलिस ने तुरंत उसकी घेराबंदी शुरू कर दी. फिर मोनू और उसका साथी पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो गोली मोनू को जा लगी और उसकी मौत हो गई. हालांकि मोनू का साथी इस दौरान फरार हो गया. पुलिस को मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली है. गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से यह मुठभेड़ हुई है.
मोनू का व्यवहार साइको जैसा था- एसएसपी दिनेश सिंह
एनकाउंटर मामले में SSP बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एनकाउंटर में मरने वाले मोनू पुत्र राकेश का व्यहवार साइको जैसा था. उसने बेगुनाह नाबालिग को वैर स्टेशन से उठाकर रेप किया और मार दिया. पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान के बाद मोनू पर 50 हज़ार के इनाम की घोषणा की गई थी. पूर्व में भी मोनू बरेली, अलीगढ़ रेलवे जंक्शन में आपराधिक वारदातें कारित कर चुका था. रात में आरोपी की घेराबंदी के दौरान उसके द्वारा पुलिस पर कई राउंड फायर किये गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोनू ढेर हो गया. 1 अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र में वैर स्टेशन पर आरोपी मोनू पुत्र राकेश ने बच्ची से रेप के बाद की थी हत्या.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||