रवि किशन ने ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ मीम पर दिया पहला रिएक्शन
Image Slider
Last Updated:
Ravi Kishan: रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वो रील्स की दुनिया के बेताज बादशाह बन चुके हैं. रवि किशन ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर शिरकत की थी और उन्होंने इस शो पर ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ कहकर मीम्स के लिए जबरदस्त कंटेंट दे दिया था. अब एक्टर ने अपने वायरल मीम पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पहला रिएक्शन दिया.
रवि किशन ने अपने मीम पर रिएक्शन दिया.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों बस रवि किशन का बोल-बाला है. अगर आप इंस्टाग्राम या एक्स पर हैं तो हर दूसरी रील इन दिनों रवि किशन की होती है. चाहे उनके वायरल डांस स्टेप्स हों, जल्दी द लेट रील्स हों या फिर लेटेस्ट राज शमानी के पॉडकास्ट पर कही ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ वाली बात हो. रवि किशन कुछ समय पहले ही राज शमानी के शो पर शिरकत करने पहुंचे थे जहां होस्ट ने उनसे पूछा था कि नाम और पैसे में वो किसे चुनना चाहेंगे. इस पर रवि किशन कहते हैं कि नाम का दाम ज्यादा है और उन्होंने अपने स्टाइल में ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ कहकर इंटरनेट की दुनिया को एक हफ्ते का मीम मटेरियल दे दिया.
‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसपर लाखों रील्स बनने लगीं. सांसद रवि किशन की पार्टी बीजेपी ने भी उनके रील को शेयर किया. अब रवि किशन ने एक्स पर बीजेपी द्वारा शेयर किए गए रील को रीशेयर करते हुए पहली बार इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
रवि किशन ने दिया रिएक्शन
A good reputation is more valuable than money. – PUBLILIUS SYRUS.