Image Slider

Last Updated:

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी सुपर फिट और एक्टिव रहते हैं. 10 अगस्त से अमिताभ बच्चन के रियालिटी शो केबीसी के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. शो के प्रोमो में सनी देओल और आमिर खान को हॉट सीट पर विराजमान देखा जा सकता है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन के साथ पर्दे पर लौटने से पहले डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. वो कहते हैं कि 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को इतना एक्टिव और काम के प्रति उनकी लगन देखकर उन्हें भी शर्म आ जाती है.

अमर उजाला के साथ बात करते हुए अरुण शेषकुमार ने बताया कि कैसे कौन बनेगा करोड़पति के 26 साल होने के बावजूद बिग बी हर दिन सेट पर शिद्दत के साथ जाते हैं. उन्हें देखकर लगता है कि जैसे वो पहला एपिसोड शूट कर रहे हैं.

शो के तीसरे सीजन को छोड़कर अमिताभ बच्चन हमेशा से केबीसी का पर्याय रहे हैं. आज भी कई लोगों के लिए कौन बनेगा करोड़पति का मतलब है कि अमिताभ बच्चन के स्टाइल में एंट्री और शो के अंत में उनके ज्ञान की कुछ बूंदें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमिताभ बच्चन के साथ सालों से काम कर रहे अरुण कहते हैं कि आज भी बिग बी के काम करने का तरीका बिलकुल नहीं बदला है. वो सेट पर आते ही सबसे पहले शो की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. अरुण शेषकुमार के अनुसार अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी पूरी तैयारी करते हैं.

शो के बारे में डायरेक्टर कहते हैं कि केबीसी एक क्विज बेस्ड रियालिटी शो है जिसकी वजह से सिर्फ शुरुआत और अंत को सलीके से लिखा जाता है. बाकी पूरा शो कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन के बीच हुई बातचीत पर आधारित होता है.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के डायरेक्टर का कहना है कि उस दिन शो की हॉटसीट पर कौन बैठेगा ये किसी को पता नहीं होता है. इसलिए वो हर दिन शूटिंग से पहले 10 कंटेस्टेंट्स की पूरी जन्म कुंडली निकालते है. अरुण शेषकुमार का कहना है कि अमिताभ बच्चन सेट पर पहुंचते ही हर कंटेस्टेंट की जन्म कुंडली यानी कि उसके बारे में सारी डिटेल पढ़ लेते हैं.

जब कोई कंटेस्टेंट हॉट सीट पर विराजमान होता है तो बिग बी उसके जीवन के सफर के आधार पर उससे बात करते हैं. ये बातचीत का पैटर्न की बरसों से इस शो की खासियत बना हुआ है. KBC डायरेक्टर के अनुसार अमिताभ बच्चन इतने सालों बाद भी शो के हर एपिसोड में अपने सुझाव देते हैं.

उन्हें अगर कोई बदलाव करना होता है या उनके क्रिएटिव डिफरेंस होते हैं तो वो अपना सुझाव देते हैं जिसकी सेट पर काफी इज्जत की जाती है. डायरेक्टर कहते हैं कि अमिताभ बच्चन सिर्फ केबीसी के होस्ट नहीं हैं बल्कि वो पूरे शो के मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं जिनके बिना केबीसी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||