Pushkar Ghati Couple Viral Video: अजमेर-पुष्कर घाटी में बाइक की पेट्रोल टंकी पर युवती को बैठाकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीछे चल रहे कार सवारों ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया. घुमावदार और खतरनाक मोड़ों पर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही इस बाइक से दुर्घटना का बड़ा खतरा बना हुआ था. इस घटना से धार्मिक क्षेत्र की मर्यादा को भी ठे
Ajmer Pushkar Viral Video: पुष्कर घाटी में बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर स्टंट, वीडियो वायरल
Pushkar Ghati Couple Viral Video: धार्मिक और पर्यटन नगरी पुष्कर को अजमेर से जोड़ने वाली घुमावदार घाटियों में एक बार फिर कानून और सुरक्षा को ताक पर रखने का गंभीर मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक चलती बाइक की पेट्रोल टंकी पर युवती को अपने सामने बैठाकर खतरनाक तरीके से बाइक चलाता नजर आ रहा है. घाटी के खतरनाक मोड़ों पर इस तरह जानलेवा अंदाज में गाड़ी चलाने का यह वीडियो अब प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम अजमेर से पुष्कर की ओर जाने वाले घाटी मार्ग का है. बाइक सवार युवक अपनी गाड़ी की पेट्रोल टंकी पर युवती को बिल्कुल सटाकर बैठाए हुए था और दोनों पुष्कर की ओर बढ़ रहे थे. इस दौरान बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और चालक बिना किसी डर के तीखे मोड़ों पर कट मार रहा था. उसी रास्ते पर पीछे से आ रही एक कार में सवार लोगों ने इस खतरनाक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. कार सवार यात्रियों ने गाड़ी का पीछा करते हुए वीडियो बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया. वीडियो सामने आते ही यह जंगल की आग की तरह फैल गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.
अजमेर-पुष्कर घाटी में बाइक की पेट्रोल टंकी पर युवती को बैठाकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीछे चल रहे कार सवारों ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया. pic.twitter.com/qNWrtkKCXR
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



