शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और आर. माधवन की ‘G.D.N.’ के बीच बड़ा फर्क देखने को मिला. टॉम हॉलैंड की फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और भारत में ₹350 करोड़ नेट के करीब पहुंच चुकी है. दूसरी ओर माधवन की बायोग्राफिकल फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ ₹59 लाख ग्रॉस कमाए. अब शनिवार की कमाई से ‘G.D.N.’ को रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.
स्पाइडर-मैन 9वें दिन भी धूम मचा रहा है. वहीं, G.D.N की खाता सुस्त आंकड़ों के साथ खुला है.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बिल्कुल अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. एक तरफ हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है, जो रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी भारतीय सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. दूसरी तरफ आर. माधवन की बायोग्राफिकल फिल्म ‘G.D.N.’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. एक फिल्म जहां दूसरे शुक्रवार को भी करोड़ों कमा रही है, वहीं दूसरी की पहले दिन की कमाई 1 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सकी.
बॉकिस ऑफिस पर स्पाइडर-मैन का तूफान
टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में अपने दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को भारत में करीब 14.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. फिल्म के 13,544 शो से दिन की ग्रॉस कमाई लगभग 17.36 करोड़ रुपये रही. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 349.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 417.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
स्पाइडर-मैन का दूसरे हफ्ते में भी जलवा
खास बात यह है कि फिल्म अब भारत में 350 करोड़ रुपये नेट के आंकड़े से सिर्फ करीब 75 लाख रुपये दूर है. दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में करीब 1.8 फीसदी का उछाल देखने को मिला, जो बताता है कि दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
7 अगस्त को रिलीज G.D.N
वहीं, आर. माधवन की ‘G.D.N.’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी. यह फिल्म मशहूर भारतीय वैज्ञानिक और आविष्कारक जी.डी. नायडू की जिंदगी से प्रेरित बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है. लेकिन फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर काफी कमजोर रही.
G.D.N. की पहले दिन की कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘G.D.N.’ ने पहले दिन भारत में करीब 53 लाख रुपये नेट कमाए, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 59 लाख रुपये रहा. यानी फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. इसमें तमिल वर्जन ने करीब 46 लाख रुपये रही, जबकि तेलुगु वर्जन से लगभग 7 लाख रुपये की कमाई हुई.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



