CM Yogi Meerut Visit LIVE: सीएम योगी कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों ने बोल बम के नारे लगाए
Image Slider
Last Updated:
CM Yogi Flower Shower on Kanwariyas LIVE: मेरठ में आज कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से सीएम योगी ने फूल बरसाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदीपुरम पहुंचे जहां कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा सीएम कर रहे है.
कांवड़ यात्रा.
Western Uttar Pradesh Kanwar Yatra: सीएम योगी मेरठ पहुंचे और हैलिकोप्टर से कांवड़ रूट का निरीक्षण किया साथ ही ऊपर से ही पुष्पवर्षा की. जिसके बाद कांवड़ मार्ग पर बनाए गए मंच पर गए और सीएम ने उत्साह के साथ शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा शुरू की. कावड़िया बोल बम और योगी के नारे लगा रहे है. CM को देखकर कांवड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला. सीएम योगी लगातार टोकरी भर-भरकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते दिख रहे हैं. वहीं कांवड़ियां भी सीएम योगी के नाम का जयकारा लगा रहे है. हर तरफ हर हर महादेव और योगी के नाम की गूंज सुनाई दे रही है. पूरी सड़क गुलाबी हो गई है.
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…