बॉलीवुड का वो एक्शन डायरेक्टर जिसेक पास एक वक्त पर इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पैसे नहीं थे. वो अपने गांव पंजाब से आंखों में कुछ कर दिखाने का सपना लिए मुंबई पहुंचे थे लेकिन जब फिल्मों में कदम रखने की बारी आई तो उनके पास पैसे ही नहीं थे. ऐसे मुश्किल वक्त में उनके दोस्तों ने पाई-पाई जोड़कर उन्हें इंडस्ट्री में एंट्री दिलाई.
नई दिल्ली. मुंबई की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी हैं, जिनकी शुरुआत बेहद साधारण और संघर्ष से भरी रही है. श्याम कौशल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. आज वह हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं और बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों के शानदार एक्शन सीक्वेंस को पर्दे पर उतार चुके हैं. आज श्याम कौशल को फिल्म इंडस्ट्री में 46 साल पूरे हो चुके हैं.
श्याम कौशल की कहानी संघर्ष से सफलता की मिसाल लिखने की है. आज उनके बेटे विक्की कौशल बॉलीवुड के लीडिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री पर राज करते हैं. पिछले साल लक्ष्मण उत्तेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई कमाई की थी. विक्की कौशल ने अपने दम पर 800 करोड़ी फिल्म दी थी जिसको दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था.
विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल पंजाब से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने नहीं, बल्कि सिर्फ नौकरी की तलाश में आए थे. 8 अगस्त उनके लिए बेहद खास तारीख है. इसी दिन 1980 में उन्हें मूवी स्टंट आर्टिस्ट्स एसोसिएशन का सदस्य बनने का मौका मिला और यहीं से फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनका सफर शुरु हुआ था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चार दशक से ज्यादा लंबे इस सफर को याद करते हुए श्याम कौशल सोशल मीडिया पर भावुक नजर आए और उन्होंने उन दिनों को याद किया, जब मुंबई में टिके रहना भी उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.
स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल कहते हैं कि नौकरी मिलने के बावजूद वह उसे जारी नहीं रख पाए. उनके अंदर इनफीरियर कॉम्प्लेक्स था जिसकी वजह से वो नौकरी नहीं कर पाए. लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और तय कर रखा था. कुछ दोस्तों के जरिए वह स्टंट की दुनिया से जुड़े और धीरे-धीरे इसी काम को अपना करियर बना लिया.
उनके संघर्ष की एक तस्वीर उस वक्त सामने आती है, जब वह बताते हैं कि फिल्म यूनियन की सदस्यता के लिए जरूरी 1000 रुपये भी उनके पास नहीं थे. ऐसे समय में दोस्तों ने उनका साथ दिया. किसी ने 100 रुपये दिए तो किसी ने 200 रुपये. छोटी-छोटी रकम जोड़कर उन्होंने वह फीस जमा की और अपने नए सफर की शुरुआत की.
श्याम कौशल के बेटे विक्की कौशल ने बताया था कि उनका बचपन 10*10 के चॉल में गुजरा था. पिता का काम पक्का नहीं था जिसकी वजह से उनके लिए गुजारा कर पाना भी काफी मुश्किल था. आज विक्की कौशल कई करोड़ों के मालिक हैं. जीक्यू के मुताबिक विक्की कौशल की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है. वहीं पत्नी कैटरीना कैफ के साथ विक्की की कुल नेटवर्थ 224 करोड़ रुपये है.
अब श्याम कौशल के छोटे बेटे सनी कौशल भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं. सनी कौशल ने ‘माई फ्रेंड पिंटो’ (2011) और ‘गुंडे’ (2014) जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. सनी कौशल ने ‘शिद्दत’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वो भाई विक्की की तरह इंडस्ट्री में मुकाम तलाशने की कोशिश में हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



