नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट टॉप पर है. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका अंग्रेजी ट्रेलर जारी किया, जिसने दुनियाभर पर हलचल पैदा कर दी है. हालांकि, ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई थी. अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस पर से पर्दा उठाते हुए पूरी स्थिति साफ कर दी है.
‘रामायण’ ने अलग-अलग रिलीज डेट के पीछे की वजह बताई है.
नई दिल्ली. रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस मेगा फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दो तारीखों की चर्चा ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है. रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया कि फिल्म विदेशों में 6 नवंबर को रिलीज हो सकती है, जबकि भारत में इसे दिवाली के दिन उतारने की तैयारी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक ही फिल्म के लिए दो अलग-अलग रिलीज डेट क्यों रखी गईं? अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस बारे में बात कर पूरी प्लानिंग को रिवील किया हैय
दरअसल, पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘रामायण पार्ट 1’ 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो सकती है, जबकि भारत में इसे दो दिन बाद दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. नमित मल्होत्रा ने हाल ही में मुंबई के दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी में अपने प्राइम फोकस स्टूडियो के उद्घाटन के मौके पर एनडीटीवी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की.
‘रामायण’ की 2 रिलीज डेट क्यों?
उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ भारत में दीपावली पर रिलीज होगी. जब उनसे दो तारीखों 6 और 8 नवंबर को लेकर कन्फ्यूजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी, क्योंकि विदेशों में फिल्मों की रिलीज शुक्रवार के हिसाब से तय होती है. उन्होंने बताया कि भारत में फिल्म दीपावली (8 नवंबर) को रिलीज करने का लक्ष्य है.
ट्रेलर ने मचाई धूम
‘रामायण’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. नमित मल्होत्रा ने एएनआई से बातचीत में बताया था कि ट्रेलर को रिलीज के सिर्फ पांच दिनों के भीतर ही 1 अरब यानी 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने इसे भारत के लिए एक बड़ा पल बताया. उन्होंने कहा कि मैं दुनिया भर के लोगों से मिले प्यार की सराहना करता हूं. उन्होंने बताया कि सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी में फिल्म को दुनियाभर में एक बड़ी यूनिवर्सल फिल्म के रूप में पेश करने की कोशिश है.
‘रामायण’ की फिल्म कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता कैकेयी और काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अरुण गोविल, अमिताभ बच्चन, कुनाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



