मेरठ नेशनल हाईवे पर आपको अब डाक कांवड़ का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है. जिसमें डीजे की धमक पर भोले भक्त नाचते हुए भगवान भोलेनाथ के भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस दौरान आपको भोले बाबा की अद्भुत झांकी से सजी हुई कांवड़ भी देखने को मिलेगी. इसमें भोले बाबा जहां नदी पर सवार होंगे. वहीं उनका महाकाल रूप भी देखने को मिलेगा. केदारनाथ, बद्रीनाथ, सहित विभिन्न रूपों को लेकर भी झांकियां देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं भोले बाबा आदिशक्ति के रूप में भी दिखाई दे रहे हैं.
मेरठ: पश्चिम उत्तर प्रदेश का मेरठ अब भगवामय नजर आ रहा है. भोले भक्ति का कांवड़िए हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री से जल लेकर अपने गृह जनपद जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि अब डाक कांवड़ के आने का सिलसिला शुरू हो गया है .जिसे देखने के लिए शहर भर के लोग अब एनएच 58 पर पहुंच रहे हैं. लोकल18 की टीम से खास बातचीत करते हुए भोले भक्तों ने बताया कि हर साल उन्हें कांवड़ यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है.
उन्होंने बताया कि साल भर जहां पर जॉब पर कड़ी मेहनत के बदौलत कार्य करते हैं. वहीं जैसे ही सावन की शुरुआत होती है, उससे पहले ही वह हरिद्वार गंगोत्री, ऋषिकेश में जल लेने के लिए पहुंच जाते हैं. इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. उन्होंने बताया की यात्रा के दौरान बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होती है.
अलग अलग रूप में नजर आए शिव भक्त
मेरठ नेशनल हाईवे पर आपको अब डाक कांवड़ का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है. जिसमें डीजे की धमक पर भोले भक्त नाचते हुए भगवान भोलेनाथ के भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस दौरान आपको भोले बाबा की अद्भुत झांकी से सजी हुई कांवड़ भी देखने को मिलेगी. इसमें भोले बाबा जहां नदी पर सवार होंगे. वहीं उनका महाकाल रूप भी देखने को मिलेगा. केदारनाथ, बद्रीनाथ, सहित विभिन्न रूपों को लेकर भी झांकियां देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं भोले बाबा आदिशक्ति के रूप में भी दिखाई दे रहे हैं. साथ ही मां काली की झांकियां के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ, लड्डू गोपाल एवं अन्य प्रकार की डाक कांवड़ भी देखने को मिल रही है. भोले भक्तों के अनुसार भोले बाबा ने उन सभी पर इतनी कृपा की है कि वह सभी इतनी दूर से जल लेकर आते हैं.
बताते चलें कि लाखों की संख्या में शिव भक्त कांवड़िए मेरठ के नेशनल हाईवे से होकर अपने गृह जनपद जाते हुए हर साल दिखाई देते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भोले भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हैं. इस बार की तैयारी भी पूरी हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज भोले भक्तों पर पुष्प वर्षा करेंगे.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



