Last Updated:
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में बाबा बागेश्वर का जिक्र किया और कहा कि वह बाबा बागेश्वर तो नहीं हैं, लेकिन छात्रों के मन में भविष्य को लेकर कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि उनके सपने अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के विकास में उनकी भूमिका अहम होगी. उन्होंने युवाओं से कहा कि अगले 30-35 साल में उनके फैसलों का असर विकसित भारत के सफर पर पड़ेगा.
IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी.
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बाबा बागेश्वर का जिक्र किया. आईआईटी दिल्ली के छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सभी छात्र दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं, मगर उनके मन में भविष्य को लेकर कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा. उन्होंने मजाकिया लहजे में मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा.’ इसके बाद सभा में मौजूद सभी छात्र हंस पड़े.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘साथियो, आज आप सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं. मगर मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा. मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं. लेकिन कुछ तो चलता होगा. हर स्टूडेंट के मन में आने वाले कल की अपनी-अपनी तस्वीर होगी. कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे. कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी में होगा. कई साथी अपने पहले स्टार्टप का सपना देख रहे होंगे. किसी ने अगले कॉम्पिटिटिव एग्जाम का लक्ष्य बनाया होगा. हर किसी का रास्ता अलग है. हर किसी का सपना अलग है. इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है, जो आप सभी के मन में एक सा होगा.’
#WATCH | IIT Delhi’s 57th Convocation Ceremony | Prime Minister Narendra Modi says, “… Somewhere in the back of your minds, something else might be going on. I am not Baba Bageshwar, but surely, thoughts are running through every student’s mind. Each of you likely holds a… pic.twitter.com/9R9ebCb5SP
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



