Image Slider

Last Updated:

वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं. 18 अगस्त तक गुरु इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद 19 अगस्त को वह अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गुरु का यह परिवर्तन शनि से जुड़े नक्षत्र में होने जा रहा है. ऐसे में गुरु और शनि के प्रभाव का संयोग कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक गुरु और शनि के इस प्रभाव से कुछ जातकों को धन, करियर, कारोबार और सफलता के मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि इसका प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार देवगुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हैं और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. इस बार 19 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार गुरु के इस परिवर्तन का विशेष प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं कहीं उस राशि में आप भी तो नहीं है शामिल.

बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में विराजमान

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं. 18 अगस्त तक गुरु इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद 19 अगस्त को वह अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गुरु का यह परिवर्तन शनि से जुड़े नक्षत्र में होने जा रहा है. ऐसे में गुरु और शनि के प्रभाव का संयोग कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक गुरु और शनि के इस प्रभाव से कुछ जातकों को धन, करियर, कारोबार और सफलता के मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि इसका प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बदलाव लेकर आ सकता है.धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और अटके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं.

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल रहने की संभावना है. नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. मेहनत का उचित फल मिलने के साथ नए अवसर सामने आ सकते हैं.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन उन्नति के अवसर लेकर आ सकता है.करियर से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय बेहतर रह सकता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, गुरु और शनि से जुड़े इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा, लेकिन इन राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय देवगुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनि का ध्यान कर प्रार्थना करना शुभ माना जाता है. गुरु की कृपा और शनि के कर्मफल से जुड़े इस संयोग को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||