Atiq Ahmed’s Son Abaan Death News : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का अंतिम संस्कार आज उसके पैतृक कब्रिस्तान कसारी-मसारी में किया जाएगा. अबान को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद, उनकी मां, खुद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद अहमद को दफनाया गया था. अब अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है. सुपुर्द ए खाक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कब्रिस्तान में लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है. इस बीच उसके हादसे से जुड़े कई बड़े पहलू सामने आ रहे हैं. इस खबर के हर एक अपडेट्स को जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 का यह लाइव ब्लॉग.
जेल से निकला अली, साथ में भारी संख्या में पुलिस
अबान अहमद को आखिरी विदाई देने के लिए भाई अली जेल से निकल रहा है. झांसी जेल के बाहर आज सुबह से गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया था. अली को लेकर पुलिस का काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है. सुरक्षा में कुल 4 गाड़ियां शामिल हैं. इनमें 3 नीली पुलिस की गाड़ियां और 1 सफेद CO की गाड़ी. हर गाड़ी में 5-5 पुलिसकर्मी तैनात हैं. अली की गाड़ी में कुल 15 सिपाही मौजूद बताए जा रहे हैं.
लीवर-लंग्स फटे, पसलियां टूटीं…
दुर्घटना में अतीक के बेटे अबान का लीवर-लंग्स फट गए, पसलियां टूट गई और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ. इन कारणों से उसकी मौत हुई है. जबकि सोनू के सिर की हड्डी टूटी और दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए थे. झांसी मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद चोटों के बारे में जानकारी दी.
कानपुर-झांसी हाईवे पर दोहरा वो खौफनाक मंजर
मार्च 2023 में जब अतीक को साबरमती से जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था, तब पुलिस वैन के सामने एक गाय आ गई थी. टक्कर लगने से गाय की मौत हो गई थी. वह हादसा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुआ था. शुक्रवार को जब अबान साथियों के साथ झांसी जा रहा था, तब कार के सामने बछड़ा आ गया था. इससे हादसा हुआ और अबान की मौत हो गई. इन दोनों घटनाक्रम को जोड़कर लोग देख रहे हैं.
भारी पुलिस फोर्स जिला कारागार पहुंची
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को जेल से प्रयागराज ले जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारी पुलिस फोर्स जिला कारागार पहुंची. छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने जा रहा अली अहमद. हाईकोर्ट से दोनों भाई उमर और अली को पैरोल मिली है. अली को झांसी जेल से ले जाया जा रहा प्रयागराज.
पिता और चाचा के जनाजे में नहीं शामिल हो पाए थे अली-उमर
अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर लखनऊ की जेल में 4 साल से बंद है जबकि अली 3 साल से अलग-अलग जेलों मे बंद रहा है. दोनों अपने पिता अतीक और चाचा अशरफ को मिट्टी में भी शामिल नहीं हो पाए थे. अब हाईकोर्ट से एक दिन की पैरोल मिलने पर दोनों अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे. हालांकि, जनाजे का समय अभी साफ नहीं है लेकिन सुरक्षा को देखते हुए कब्रिस्तान से लेकर अतीक के चकिया वाले घर तक पुलिस तैनात है.
पिता की कैसे हुई थी मौत?
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर पत्रकार बनकर पहुंचे तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के समय पुलिसकर्मी अतीक और अशरफ को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रहे थे.
Abaan Ahmed News : एक्सीडेंट में गई थी जान
अबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में पुंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी तेज रफ्तार एसयूवी कार बेकाबू होने के कारण एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. इस हादसे में अबान अहमद (21) और उसके दोस्त सोनू (25) की मौत हो गई. इसके अलावा कार सवार आजम, मोहम्मद जावेद और उमर घायल हुए.
आज आएंगे दोनों भाई जेल से बाहर
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांसी जेल से अली और लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज ले जाया जाएगा. दोनों भाइयों को सख्त सुरक्षा घेरे में प्रयागराज पहुंचाएगी पुलिस. देर शाम करीब 8:00 बजे अबान का अंतिम संस्कार प्रस्तावित है, जिसमें अली और उमर शामिल होंगे. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को वापस संबंधित जेलों में दाखिल किया जाएगा. दोनों को केवल अंतिम संस्कार में शामिल होने के उद्देश्य से ही पैरोल प्रदान की गई है.
Abaan Ahmed Funeral Live: आज शाम दफन किया जाएगा
माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. उसे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा.
Abaan Ahmed News: कार के हुए थे 16 चालान
जांच में यह भी सामने आया कि कार पर पिछले चार वर्षों में 16 चालान हो चुके थे, जिनमें 6 ओवरस्पीड के थे. विशेषज्ञों के अनुसार, सीट बेल्ट के बिना एयरबैग पूरी सुरक्षा नहीं दे पाते, इसलिए गंभीर चोटें जानलेवा साबित हो सकती हैं.
Abaan Ahmed Death Reason : कार बैग खुलने के बाद भी इसलिए गई जान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी के पास सड़क हादसे में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे के समय कार के एयरबैग खुले थे, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया कि अबान अहमद और चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराई और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



