Image Slider

Last Updated:

Moradabad News: सावन के महीने में उमड़ने वाली शिव भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद प्रशासन ने गागन नदी पर एक अस्थाई पुल का निर्माण करा दिया है. जर्जर हो चुके पुराने पुल और निर्माणाधीन नए पुल की धीमी गति के बीच कांवड़ियों की राह आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. लाखों की आबादी और कांवड़ियों के इस मुख्य केंद्र बिंदु पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं का भी कड़ा पहरा लगा दिया है.

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में गागन नदी के पुल पर प्रशासन ने एक अस्थाई पुल का निर्माण किया है. यह पुल सावन को देखते हुए कांवड़ियों के लिए बनाया गया है. इसके साथ ही जैसे-जैसे सावन का महीना गुजरता रहता है, वैसे-वैसे ही इस क्षेत्र में भीड़ बढ़ती रहती है. इस प्रकार करीब लाखों की आबादी इसी केंद्र बिंदु पर रुकती है, जिसकी वजह से यहां पर एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया है. इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे शिव भक्त कांवड़िए आसानी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकें और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें.

धीमी निर्माण गति के बीच कांवड़ियों को राहत
दिल्ली रोड स्थित गागन नदी के इस पुल पर जो पुराना पुल था, वह पूरी तरह से जर्जर हो चुका था. जिसकी खबर ‘लोकल 18’ ने प्रमुखता से दिखाई थी, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नए पुल को बनाने का निर्णय लिया था. लेकिन अब नए पुल पर हो रहे निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया है. इस अस्थाई पुल का निर्माण इसलिए किया गया है क्योंकि सावन का महीना शुरू हो गया है.

जैसे-जैसे सावन का आखिरी सोमवार करीब आएगा, वैसे-वैसे ही इस क्षेत्र में भीड़ बढ़ती रहेगी. एक पुल पर भीड़ को काबू पाना संभव नहीं होगा, जिसको देखते हुए इस अस्थाई पुल का निर्माण किया गया है. इस अस्थाई पुल से बाइकर्स और पैदल कांवड़ लाने वाले यात्रियों का आवागमन होगा, जिससे भीड़ भी नियंत्रित रहेगी और कांवड़ियों को भी सहूलियत मिलेगी.

प्रोजेक्ट जटायु और ड्रोन से कड़ा पहरा
मुरादाबाद प्रशासन की तरफ से शिव भक्त कांवड़ियों के लिए अन्य कई सुविधाएं दी जा रही हैं. नगर निगम द्वारा भी ‘प्रोजेक्ट जटायु’ चलाया जा रहा है. इसके अलावा दिल्ली रोड पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है और अन्य कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो इस वक्त कांवड़ियों को दी जा रही हैं. इसके अलावा जगह-जगह पर कैंप लगे हैं, दवाइयों की व्यवस्था की गई है. पुलिस की तरफ से पुलिस वैन चलाई जा रही है. साथ ही कई ऐसी सुविधाएं हैं जो कांवड़ियों को दी जा रही हैं, जिससे कांवड़ियों को रास्ते में किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो सके और कांवड़िए आसानी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकें और भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सकें.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||