फिल्मों को हिट कराने के लिए मेकर्स हर अनोखा तरीका अपनाते हैं. कई बार एक ही नाम से दो या फिल्में बना देते हैं. कई बार ये फॉर्मूला हिट भी हो जाता है. ऐसा ही कुछ जितेंद्र और रेखा की फिल्म के साथ हुई था. साल 1980 में आई उनकी एक फिल्म के नाम पर साल 1997 में भी एक फिल्म बनी थी. दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक ही नाम से कई फिल्में बनने का सिलसिला शुरुआत से चला आ रहा है. 17 के साल के अंदर एक ही नाम से बनी दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. एक की कहानी में जितेंद्र के रोल ने पतियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी. इस फिल्म में जितेंद्र के साथ रेखा भी लीड रोल में नजर आई थीं.
हम बात कर रहे हैं, साल 1980 में आई जितेंद्र और रेखा की फिल्म,’जुदाई’ की. साल 1980 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी.फिल्म में जितेंद्र ने शशिकांत और रेखा ने गौरी का किरदार निभाया था.
फिल्म दिखाया गया है कि जितेंद्र एक बड़े बाप का बेटा होता है.उनके घर में रेखा काम करती हैं. उनके पिता की देख रेख करती हैं. उनके पिता का रोल अशोक कुमार ने निभाया था. शशिकांत के पिता की आखिरी इच्छा होती है वह घर में काम करने वाली गौरी (रेखा ) से शादी कर ले.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म में रेखा भी मन ही मन जितेंद्र को पसंद करती हैं. लेकिन वह जितेंद्र के बारे में जानती हैं कि फ्लर्टी है और उसकी कई गर्लफ्रेंड भी है. लेकिन फिर भी वह जितेंद्र को पसंद करती है और दोनों की शादी हो जाती है. शादी के बाद दोनों खुशी रह रहे होते हैं.
फिल्म आगे बढ़ती है, देखते ही देखते रेखा अपने पति पर शक करने लगती हैं क्योंकि वह डॉक्टर हैं, तो उसके पुरानी दोस्त भी क्लीनिक पर आती हैं और रेखा उन पर शक करती हैं, इसी शक की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं. फिल्म न सिर्फ सुपरहिट हुई,बल्कि इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. इस फिल्म में जितेंद्र के रोल ने पतियों की तो मुसीबत ही बढ़ा दी थी.
वही इस फिल्म के 17 साल बाद साल 1997 में इसी नाम से श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडर की फिल्म ‘जुदाई’ रिलीज हुई थी. बोनी कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूसर किया था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म की कहानी की तो उस दौर में खूब चर्चा हुई थी.
फिल्म ‘जुदाई’ में अनिल कपूर और श्रीदेवी पति-पत्नि के रोल में नजर आए थे. फिल्म की शुरुआत बहुत ही खूबसूरत कहानी से होती है. अनिल और श्रीदेवी की दों बच्चों संग एक हैप्पी मिडिल क्लास फैमिली होती है. लेकिन श्रीदेवी का किरदार परिवार के सुख से ज्यादा पैसों का लालच रखती है.
फिल्म के बीच में एट्री होती हैं, उर्मिली की जो अनिल कपूर से इंप्रेस हो जाती है और उससे शादी की जिद ठान लेती हैं. वहीं दूसरी और श्रीदेवी पैसों के लिए अपने पति को दूसरी औरत(उर्मिला) को बेच देती है. फिल्म की कहानी का ये प्लॉट लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. वो बात अलग है कि बाद में श्रीदेवी को अहसास होता है कि वह अपने पति और बच्चों को दूसरी औरत को सौंप चुकी हैं. फिल्म में फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कादर खान, परेश रावल और उपासना सिंह सपोर्टिंग कास्ट में नजर आए थे.ये दोनों ही फिल्में लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



