संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना हर कलाकार का सपना होता है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रतिभा के साथ लगातार मेहनत, धैर्य और दर्शकों का भरोसा भी जरूरी होता है. नोएडा के उभरते सेलिब्रिटी स्टार और सिंगर अनुराग जैन (AJ) ने इन सभी पहलुओं पर खरा उतरते हुए अपने लिए एक अलग स्थान बनाया है.
नई दिल्ली. संगीत की दुनिया में अपनी जड़े जमा रहे जाने माने सिंगर अनुराग जैन अपनी मधुर आवाज, रोमांटिक गीतों और सादगी भरे अंदाज़ के चलते युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यही वजह है कि उनके हर नए प्रोजेक्ट का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है.
अब उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. अनुराग जैन अपने चर्चित ऑडियो गीतों को भव्य म्यूजिक वीडियो के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं. इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उनके फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनके नए गानों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
फैंस को भा गए थे सिंगर के ये गाने
अनुराग जैन ने बीते कुछ सालों में कई ऐसे रोमांटिक गीत गाए हैं, जिन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रतिसाद मिला. उनके गीत ‘तू ही मेरा प्यार’, ‘तेरे प्यार का अगर सहारा’, ‘तेरे प्यार का किया इंतजार’ और ‘तन्हा हूं मैं तन्हा’ श्रोताओं के बीच काफी पसंद किए गए. इन गीतों को मिली लोकप्रियता के बाद अब इन्हें आकर्षक और सिनेमाई म्यूजिक वीडियो के रूप में रिलीज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
हर गीत में होगी एक नई कहानी
अनुराग जैन का कहना है कि उनके नए म्यूजिक वीडियो केवल गीतों का फिल्मांकन नहीं होंगे, बल्कि हर गीत के साथ एक भावनात्मक कहानी भी दिखाई जाएगी. आधुनिक तकनीक, बेहतरीन लोकेशन, आकर्षक सिनेमैटोग्राफी और दमदार प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की कोशिश की गई है, जिससे वे गीतों से और अधिक जुड़ाव महसूस कर सकें. उनका मानना है कि संगीत तभी सफल होता है, जब वह सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचे.
कई हिट गानों से जीता दिल
मेहनत के दम पर बनाई अलग पहचान
संगीत से जुड़े जानकारों का भी मानना है कि अनुराग जैन ने अपनी मेहनत और लगातार बेहतर करने की सोच के दम पर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. बिना किसी शोर-शराबे के उन्होंने अपने काम को प्राथमिकता दी और धीरे-धीरे अपने श्रोताओं का दायरा बढ़ाया. यही वजह है कि आज उनकी पहचान केवल एक सिंगर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार के रूप में भी बन रही है जो अपने हर प्रोजेक्ट में कुछ नया करने की कोशिश करता है.
बता दें कि अब सभी की नजरें उनकी आने वाले म्यूजिक वीडियो पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि नए अंदाज़, बेहतर विजुअल प्रस्तुति और रोमांटिक संगीत के साथ अनुराग जैन एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. यदि उनके ऑडियो गीतों को मिले प्यार की झलक म्यूजिक वीडियो में भी देखने को मिली, तो यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


