Image Slider

Last Updated:

Will Pappu Yadav go to jail? वाराणसी में दर्ज एफआईआर के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि वे कफन बांधकर चलते हैं और किसी से डरते नहीं हैं. जानिए इस एफआईआर का कानूनी आधार क्या है, क्या संसद परिसर में प्रदर्शन पर बाहर मुकदमा दर्ज हो सकता है और क्या पप्पू यादव की गिरफ्तारी हो सकती है?

पप्पू यादव पर FIR के बाद गरमाई सियासत, जानिए क्या जाएंगे जेल?Zoom

क्या पप्पू यादव जाएंगे जेल?

Will Pappu Yadav go to jail? पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव क्या नए विवाद में फंस गए हैं? क्या राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार फिर से जेल यात्रा पर जाएंगे? अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की कथित अनियमितताओं को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन और सांकेतिक नाटक के बाद राजनीति का पारा सातवें आसमान पर है. वाराणसी के कोतवाली थाने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पप्पू यादव और अयोध्या फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. रविवार को संतों की शिकायत पर दर्ज इस एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे. इस घटनाक्रम ने कई बड़े कानूनी और राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं.

‘मैं कफन बांधकर निकलता हूं’, वाराणसी में एफआईआर दर्ज होने के बाद पप्पू यादव ने आक्रामक अंदाज में अपनी बात रखी. पप्पू यादव ने रविवार को कहा, ‘क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है? सनातन किसी एक राजनीतिक दल की बपौती नहीं है. एफआईआर और मुकदमों से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरीं, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए? सनातन धर्म और भगवान के नाम पर गद्दारी और लूट करने वालों के खिलाफ और भारत के करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को अपनी जान भी देनी पड़े, तो मुझे मंजूर है. मैं तो हर दिन सिर पर कफन बांधकर ही घर से निकलता हूं.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||