Last Updated:
BCCI Pension Scheme: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले पूर्व कप्तान रहाणे को बीसीसीआई की पेंशन नीति के तहत अब जीवनभर हर महीने 70,000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी. इसके साथ ही वे और उनका परिवार 10 लाख रुपये तक के मेडिकल इंश्योरेंस के हकदार होंगे. हालांकि, बोर्ड में कोई प्रशासनिक या कोचिंग पद संभालने पर यह पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी.
अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई से महीने में कितनी पेंशन मिलेगी.
जिन खिलाड़ियों ने भारत के लिए 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें सर्वोच्च ब्रैकेट में रखा जाता है. इस ब्रैकेट के खिलाड़ियों की पेंशन पहले 50,000 रुपये प्रति माह थी, जिसे बढ़ाकर 70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस अनुभव के आधार पर रहाणे सीधे सबसे ऊपरी ब्रैकेट में आते हैं और उन्हें जीवनभर हर महीने 70,000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी.
पेंशन नीति से जुड़ी अहम शर्त
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, रहाणे को यह पेंशन जीवनभर मिलती रहेगी, लेकिन इसमें एक बेहद अहम शर्त शामिल है. यदि रहाणे भविष्य में बीसीसीआई के साथ किसी आधिकारिक पद पर जुड़ते हैं. जैसे कि राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच, सहायक कोच, या फिर बोर्ड में कोई प्रशासनिक/सलेक्शन रोल लेते हैं तो जब तक वे उस पद पर रहेंगे और बोर्ड से नियमित वेतन प्राप्त करेंगे, तब तक उनकी यह पेंशन अस्थाई रूप से रोक दी जाएगी. जैसे ही वे उस पद से हटेंगे, उनकी पेंशन पुनः बहाल कर दी जाएगी.
10 लाख रुपये तक का मेडिकल इंश्योरेंस और अतिरिक्त सहायता
वित्तीय सुरक्षा के अलावा बीसीसीआई और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन पूर्व खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखते हैं. अजिंक्य रहाणे और उनका परिवार संयुक्त मेडिकल इंश्योरेंस योजना के पात्र हैं. रहाणे को 10 लाख रुपये तक का मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा. इस हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ सिर्फ क्रिकेटर को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और 25 साल से कम उम्र के अविवाहित बच्चों को भी मिलेगा.
अतिरिक्त आर्थिक मदद
यदि भविष्य में किसी गंभीर या बड़े इलाज का खर्च इस इंश्योरेंस राशि से अधिक होता है, तो रहाणे बीसीसीआई के ‘मेडिकल बेनेवोलेंट फंड’ से भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता का दावा कर सकते हैं. भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में कई यादगार पारियां खेलने वाले रहाणे ने अभी यह तो स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी नई भूमिका क्या होगी, लेकिन उन्होंने यह संकेत जरूर दिया है कि वे क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं होंगे. रहाणे ने इच्छा जताई है कि वे मेंटर बनकर भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी को तैयार करना चाहते हैं.
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



