अमिताभ बच्चन और अमजद खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया. 1981 में ‘लावारिस’ में अमजद ने अमिताभ के पिता का रोल निभाया, जबकि उनकी उम्र में सिर्फ दो साल का अंतर था. चलिए दोनों के इस अजीब संयोग के बारे में बताते हैं.
हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन और अमजद खान की जोड़ी ऐसी थी, जिन्होंने कई अलग-अलग भूमिकाओं से लोगों का दिल जीता. कभी वह पिता-पुत्र के रूप में दिखे तो कभी दोस्तों के रूप में तो कभी हीरो-विलेन के रूप में.
अमजद खान और अमिताभ बच्चन ने करियर में कई फिल्मों में साथ में काम किया. जैसे- याराना, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटरवरलाल, नसीब, लावारिस, शोले और भी कई. काम के साथ साथ निजी जिंदगी में भी दोनों का काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड था.
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी अमजद खान और अमिताभ बच्चन की उम्र में सिर्फ दो साल का अंतर था. इसके बावजूद अमजद खान ने बिग बी के पिता का रोल स्क्रीन पर निभाया था. साल 1981 में आई फिल्म लावारिस में दोनों ने पिता-पुत्र का रोल प्ले किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी रही थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 1981 अमजद खान और अमिताभ बच्चन दोनों के लिए तूफानी साबित हुआ था. एक ही साल में दोनों ने 5 बड़ी फिल्मों में काम किया था. लावारिस के अलावा 1 मई 1981 को नसीब भी रिलीज हुई थी. मनमोहन देसाई की फिल्म में बिग बी और अमजद दोनों ने काम किया था.
अमजद खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की याराना फिल्म को तो भला कैसे भूल सकते हैं. 23 अक्टूबर 1981 को रिलीज हुई राकेश कुमार की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. जिसमें दोनों ने ही लीड रोल प्ले किया था.
इसी तरह साल के अंत तक आते आते 25 दिसंबर 1981 को दोनों एक बार फिर कालिया जैसी फिल्म में नज आए. इसका निर्देशन टीनू आनंद ने किया था. फिल्म में परवीन बॉबी भी थीं. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
साल 1981 में अमिताभ बच्चन और अमजद खान की सिर्फ एक फिल्म फ्लॉप रही थी. वरना चार फिल्में सफलता हासिल करने में कामयाब हुई थी. फरवरी 1981 में रिलीज हुई बरसात की एक रात बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



